ISIS ने दिया फिर से हैवानियत का सबूत, दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या
नई दिल्ली। एक बार फिर से आतंकी संगठन ISIS ने अपनी हैवानियत का परिचय दिया है, आतंकी संगठन ने सीरीया जादू-टोने का आरोप लगाकर दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी है। गला रेतकर हत्या करना आईएस का मिजाज नहीं है, अभी तक वो महिलाओं की हत्या पत्थर मारकर करता था।
जो जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से ISIS ने पहले सीरीया की दोनों महिलाओं पर, जो कि एजर प्रांत की थी, जादू-टोने का आरोप लगाया और उसके बाद उन दोनों औरतों का गला रेत दिया। दोनों महिलाओं की हत्या साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग की गई है, एक का गला रविवार को काटा गया है तो एक का सोमवार को।
आंतकी संगठन ने महिलाओं पर लगाया जादू-टोने का आरोप
मालूम हो कि अपनी बर्बरता और हैवानियत के लिए मशहूर आतंकी संगठन आईएस के लिए इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं, लोगों को आसानी से पत्थर मार देना, उन्हें जिंदा जला देना जैसे उसके लिए आम बात है। ब्रिटेन की जनता के मुताबिक आईएस ने जब से सीरिया और इराक में इस्लामिक खिलाफत की घोषणा की है, तब से लेकर आज तक वह 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।













Click it and Unblock the Notifications