ISIS ने पहली बार जारी किये महिलाओ के सर काटते विडिओ
इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पूर्वी सीरिया में दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया। सीरिया में आईएस के अस्तित्व में आने के बाद से महिलाओं के सिर कलम करने का यह पहला मामला है। ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, महिलाओं के सिर कलम करने की यह घटना इराक की सीमा के पास स्थित सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-जोर की है।