इमरान खान के खिलाफ आर्मी कोर्ट में चलेगा मुकदमा, सरकार ने बताया मास्टरमाइंड, फांसी या उम्रकैद?
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 और 10 मई को पूरे पाकिस्तान में सेना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए गये थे और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सेना की अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, जिसके बाद अब इमरान खान का खेल खत्म माना जा रहा है।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने घोषणा की है, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) परिसर से गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुई हिंसा के लिए एक सैन्य अदालत में पेश किया जाएगा।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, कि "इमरान खान ने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए एक प्लान बनाया और इसे लागू कराया, इसलिए मेरी समझ से यह सैन्य अदालत का मामला है।"
इमरान खान को बताया मास्टरमाइंड
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा, कि अपदस्थ प्रधान मंत्री, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था, वो 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गये हमलों का "मास्टरमाइंड" थे और उन्होंने पहले ही इसकी प्लानिंग कर रखी थी।
आंतरिक मंत्री ने कहा, कि "इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले सारी योजना बनाई गई थी और इसके मुख्य सूत्रधार इमरान खान हैं।"
उन्होंने यह भी कहा, कि सरकार के पास इमरान खान की दंगों में संलिप्तता के "सबूत" हैं।
आपको बता दें, कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी से भड़के उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कथित तौर पर 9 मई को सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। बाद में हिंसा को रोकने के लिए, सरकार ने सेना को बुलाया और घोषणा की, कि प्रदर्शनकारियों पर सेना के कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
इमरान खान ने दावा किया है, कि पूरे देश से उनके करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इमरान खान की पार्टी के तमाम बड़े नेता या तो इस्तीफा दे चुके हैं, या फिर जेल में बंद हैं। इमरान खान ने सेना पर अपनी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है।
वहीं, फैसलाबाद में मंगलवार को एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने 9 मई के दंगों के दौरान रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला करने में शामिल चार आरोपियों को सैन्य अदालत को सौंपने की मंजूरी दे दी है। उससे पहले सोमवार को भी रावलपिंडी में एटीसी ने 9 मई के दंगों के दौरान जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) पर हमले में शामिल आठ आरोपियों को सैन्य अदालतों में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी थी।
इमरान खान को फांसी या उम्रकैद?
पाकिस्तान में आम नागरिकों के खिलाफ भी सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाया जा सकता है, जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना होती है। ये कानून सेना को नेताओं पर नकेल कसने के लिए बनाया गया है।
आर्मी कोर्ट के तहत काफी जल्दी सुनवाई हो जाती है और इसके लिए पाकिस्तान में अलग से तीन आर्मी कोर्ट बनाए जाएंगे। माना जा रहा है, कि इमरान खान के सैकड़ों समर्थकों को फांसी और उम्रकैद की सजा दी जाएगी, ताकि सेना को लेकर देश की जनता के मन में खौफ पैदा किया जा सके।
वहीं, इमरान खान को भी फांसी या उम्रकैद दी जा सकती है और पाकिस्तान में ऐसा होना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। पाकिस्तान में पहले भी प्रधानमंत्रियों की न्यायिक हत्याएं हुई हैं। इमरान खान खुद कह चुके हैं, कि उनकी हत्या की तीन कोशिशें पहले भी की जा चुकी हैं।
Recommended Video

वहीं, आर्मी कोर्ट की सबसे खतरनाक बात ये है, कि इस कोर्ट से एक बार फैसला आने के बाद उसे ऊपरी अदालतों में चुनौती नहीं दी जा सकती है, लिहाजा माना जा रहा है, कि इमरान खान को उम्र कैद या फांसी देकर, पाकिस्तानी सेना उन्हें रास्ते से हटाने के प्लान पर काम कर रही है। बहुत जल्द इमरान खान आर्मी कोर्ट में होंगे, जहां उनके मुकद्दर का फैसला किया जाएगा।
-
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications