इमरान खान ने किया महिला नेता को ऐसा मैसेज कि छोड़ दी पार्टी
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाक नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के चरित्र पर सवाल उठे हैं और इस बार उनके करेक्टर पर सवाल उनकी विरोधी पार्टी ने नहीं बल्कि उन्हीं की ही पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक महिला सदस्य ने उठाए हैं और उस महिला का नाम है आयशा गुलालई।
आयशा ने इमरान खान पर पार्टी की महिला नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है, साउथ वजीरिस्तान के आदिवासी इलाके की महिला नेता आयशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पीटीआई से जुड़ी महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है।
इमरान महिलाओं कं गंदे-गंदे और अश्लील मैसेज भेजते हैं
यहां पार्टी के सिरमौर ही महिलाओं को गंदे-गंदे और अश्लील मैसेज भेजते हैं, मेरी आत्मा इस चीज को बर्दाश्त नहीं कर सकती है और इसी वजह से मैं पार्टी छोड़ रही हूं क्योंकि मेरी ईमानदारी और मेरा आत्मसम्मान ही मेरा वजूद है और मैं इससे समझौता नहीं कर सकती हूं।
चरित्रहीन हैं इमरान खान
आयशा ने इमरान खान को एक घटिया इंसान बताते हुए कहा कि वो इस वक्त एक मानसिक समस्या से परेशान हैं, उन्हें अपने से बेहतर लोगों से जलन होती है। आयशा ने इमरान खान को चरित्रहीन बताते हुए दो नंबर का पठान कहा है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) को अपनी 'आत्मा' बेच दी
हालांकि पीटीआई ने इन आरोपों को खारिज करते हुआ कहा है कि आयशा ने पैसे के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) को अपनी 'आत्मा' बेच दी है।
मालूम हो कि इमरान खान और उनकी पार्टी इस वक्त पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुई है। आयशा ने इमरान पर आरोप लगाने के बाद पार्टी और नैशनल असेंबली, दोनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।














Click it and Unblock the Notifications