आशिकी के लिए काफी बदनाम रहे हैं इमरान खान, बेनजीर भी थीं इनके इश्क में गिरफ्तार
इस्लामाबाद। इमरान खान इस वक्त पाकिस्तान की राजनीति का लोकप्रिय चेहरा हैं लेकिन इस वक्त पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इस हेड पर उन्हीं की ही पार्टी की सदस्य आयशा गुलालई ने संगीन आरोप लगाए हैं।
आयशा ने इमरान को चरित्रहीन और गंदा इंसान कहा है क्योंकि वो महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजते हैं। अब आयशा के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इस बात का पता तो बाद में चलेगा लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इमरान के करेक्टर पर सवाल उठे हैं।

इश्क के लिए बदनाम
क्रिकेट और राजनीति का ये किरदार अक्सर अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर इंटरनेशनल स्तर पर सुर्खियां बनते हुए आया है। 64 साल के इमरान खान पिछले दिनों अपनी तीसरी शादी की अफवाह को लेकर काफी चर्चित रह चुके हैं तो वहीं उनके अफेयर की लिस्ट भी काफी लंबी है। उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट में पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो, क्रिस्टीन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसे नाम शामिल हैं। सीता व्हाइट से तो उन्हें बगैर शादी के एक बेटी भी है, जिसका नाम ताइरियन है।

ऑक्सफोर्ड में शुरु हुआ बेनजीर से अफेयर
इमरान खान को पाकिस्तानी क्रिकेट का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था लेकिन उनके अफेयर के किस्से तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही बयां किए जा रहे हैं। कहा जाता है इमरान खान का पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ छात्र जीवन में लंबा अफेयर रहा। इसका जिक्र इमरान खान की बायोग्राफी में भी है। बायोग्राफी के मुताबिक, 1975 के दौरान दोनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।

बेनजीर भुट्टो की उम्र 21 साल
उस समय बेनजीर भुट्टो की उम्र 21 साल थी। उस समय बेनजीर और इमरान खान दोनों काफी करीब थे, लेकिन कुछ वजहों से यह रिलेशनशिप निकाह में नहीं बदल सका, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि बेनजीर से इमरान के जिस्मानी रिश्ते भी थे।

सीता व्हाइट
इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता और इमरान के संबंध 1987-88 में पनपे। इसके बाद 1991 में दोनों फिर करीब आए और सीता ने जून, 1992 में बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है। इमरान ने पहले इसे अपनी बच्ची मानने से इंकार कर दिया था, फिर 1997 में पितृत्व टेस्ट में उनके इस बच्ची का पिता होने की पुष्टि हुई थी। आगे चलकर सीता की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इमरान ने ताइरियन को अपना लिया।

इमरान खान ने जेमाइमा से प्रेमविवाह किया
मालूम हो कि इमरान खान ने जेमाइमा से प्रेमविवाह किया था लेकिन शादी होने के नौ साल बाद दोनों साल 2004 में अलग हो गये। जेमिमा ने इमरान से निकाह करने के लिए इस्लाम अपनाया था, दोनों को शादी से दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं, जिस वक्त इमरान ने जेमाइमा से शादी की थी , उस वक्त इमरान 42 साल के और जेमाइमा 21 साल की थीं।

रेहम खान से शादी
साल 2015 में इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से शादी करके सबको चौंका दिया था, दोनों ने लंदन में निकाह पढ़ा था, जितना लोग इमरान की शादी के वक्त नहीं चौंके थे, उससे कहीं ज्यादा उस वक्त हैैैैरान रह गए थे, जिस वक्त इमरान ने रेहम ने शादी के 10 महीने बाद तलाक दे दिया, तलाक की वजह इमरान की पहली पत्नी को बताया गया, जिनसे इमरान के अभी भी रिलेशन हैं।

पार्टी की नेता ने लगाया आरोप
पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की महिला नेता आयशा गुलालई ने इमरान खान को चरित्रहीन कहा है, आयशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पीटीआई से जुड़ी महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है, यहां पार्टी के सिरमौर ही महिलाओं कं गंदे-गंदे और अश्लील मैसेज भेजते हैं, आयशा ने इमरान खान को चरित्रहीन बताते हुए दो नंबर का पठान कहा है।












Click it and Unblock the Notifications