इमरान खान का शपथ ग्रहण: गावस्कर, कपिल देव, सिद्धू और आमिर खान को मिला न्योता

इस्लामाबाद। इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई इंडियन क्रिकेटर्स को निमंत्रण भेजा गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ आमिर खान को न्योता भेजा गया है।

इमरान के शपथ ग्रहण में गावस्कर, कपिल देव, सिद्धू, को न्योता

इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में 11 अगस्त को शपथ लेने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले पीटीआई के प्रवक्ता ने कहा था कि सार्क देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजे जाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, पीटीआई ने ही मंगलवार शाम को इन खबरों का खंडन कर दिया था।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए पीटीआई को फिलहाल दूसरी छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन लेना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+