मानवाधिकार मंत्री ने ली झपकी, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
नई दिल्ली। इमरान खान से पाकिस्तान की अवाम की बहुत आशा है, इसलिए सरकार की जरा सी भी चूक उन्हें महंगी पड़ रही है। पिछले एक माह में सोशल मीडिया पर लोगों ने कई अलग-अलग वजहों से अपनी नई सरकार को घेरा है, लेकिन इस बार इमरान खान की मंत्री को जब दफ्तर में नींद लेते हुए देखा गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीटीआई सरकार में मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को उन्हीं के दफ्तर में नींद लेते देखा गया, जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ना सिर्फ मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा है, बल्कि जबरदस्त ट्रोल भी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'नींद एक मौलिक अधिकार है।' देखिए कैसे एक झपकी से मंत्री ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications