Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान की दूसरी पत्नी ने की तीसरी शादी, जानिए कौन हैं चचेरे भाई से भी निकाह करने वाली रेहम खान?

रेहम खान ने पाकिस्तान के जिन्ना कॉलेज फॉर वीमेन से ग्रेजुएशन किया है और सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने चचेरे भाई और ब्रिटिश मनोवैज्ञानिक एजाज रहमान से शादी कर ली थी।

Reham Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी रेहम खान ने तीसरी शादी कर ली है और उन्होंने ट्विटर पर अपनी तीसरी शादी की जानकारी दी है। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने ट्विटर पर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने की जानकारी दी है और उन्होंने लिथा है, 'Just Married।' आपको बता दें कि, रेहम खान लगातार इमरान खान की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं और कई बार इमरान खान को उनके बेतुके बयानों के लिए फटकार भी लगा चुकी हैं। ट्विटर पर अपनी शादी की जानकारी देते हुए रेहम खान ने दो हाथों की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, "अभी-अभी शादी की है।"

रेहम खान ने की शादी

रेहम खान ने की शादी

रेहम खान, इमरान खान की दूसरी पत्नी हैं और रेहम खान को तलाक देने के बाद ही इमरान खान ने तांत्रिक बुशरा बीबी से शादी की थी, जिसे पिंकी पीरनी भी कहा जाता है। आपको बता दें कि, रेहम खान लगातार इमरान खान पर आक्रामक रहती हैं और इसी साल 31 मार्च को उन्होंने एक ट्वीट करते हुए इमरान खान को बेअक्ल कहा था। रेहम खान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'इस आदमी के पास सबकुछ है, सिवाय अक्ल के'

सिर्फ 10 महीने टिकी थी शादी

इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी साल 2014 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से की थी लेकिन, इस शादी की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही और ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई थी। इमरान खान कई शादियां करने के लिए जाने जाते हैं और शुरूआत से ही उनकी छवि एक प्लेबॉय की तरह रही है। रेहम खान से तलाक लेने के बाद इमरान खान ने तीसरी बार बुशरा बीबी से निकाह किया था, जिन्हें तांत्रिक माना जाता था। बुशरा बीबी ने पूर्व पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ भी टोना करने की कोशिश की थी। इमरान खान और बुशरा की उम्र में 20 सालों का अंतर है और इससे पहले भी इमरान खान ने जो दो शादियां की थी, उनमें भी उम्र का फासला 20 सालों का था।

जुलाई में दिए थे शादी के संकेत

जुलाई में दिए थे शादी के संकेत

इसी साल जुलाई में पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान ने 'जी सरकार' कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने फिर से प्यार होने की बात कही थी। हालांकि, तीसरी शादी करने वाली रेहम खान की दो शादियां नाकाम हो चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने तीसरी शादी करने का फैसला लिया। अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए रेहम ने कहा था कि, उन्हें परिवार के एक सदस्य ने बताया है, जो हस्तरेखाविद् भी है, कि वह वास्तव में फिर से शादी करेगी। लिहाजा, रेहम ने निष्कर्ष निकाला, कि वह निश्चित रूप से इसपर विचार करने के लिए तैयार हैं।

कौन हैं रेहम खान?

कौन हैं रेहम खान?

आपको बता दें कि, एक ज्योतिशी ने शो के दौरान कहा था, कि रेहम खान का निकाह 20 दिसंबर 2022 के बाद हो सकता है और आज 23 दिसंबर को उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी है। रेहम खान ने शो के दौरान कहा था, कि उनके हाथों में तीन शादियों का संयोग है, क्योंकि हाथों में तीन रेखाए हैं, लिहाजा उसी वक्त से अनुमान लगाया जाने लगा था, कि रेहम खान फिर से शादी कर सकती हैं। आपको बता दें कि, रेहम खान पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश पत्रकार हैं और वो किताब भी लिख चुकी हैं। उनके पिता का नाम डॉक्टर नयर रमजान था, जो पाकिस्तान से ब्रिटेन चले गये थे। रेहम खान चार भाषाओं को बहुत अच्छे से जानती हैं, जिनमें इंग्लिश, ऊर्दू, पश्तो और उनकी पैतृक भाषा हिंदको शामिल है। रेहम खान का जन्म लीबिया में 1973 में हुआ था, उस वक्त उनके माता-पिता वहीं थे।

चचेरे भाई से कर चुकी हैं निकाह

चचेरे भाई से कर चुकी हैं निकाह

रेहम खान ने पाकिस्तान के जिन्ना कॉलेज फॉर वीमेन से ग्रेजुएशन किया है और सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने चचेरे भाई और ब्रिटिश मनोवैज्ञानिक एजाज रहमान से शादी कर ली थी। चचेरे भाई से तलाक लेने के बाद रेहम खान ने ब्रिटेन में ही बतौर पत्रकार काम करना शुरू कर दिया। उनके तीन बच्चे हैं, जो रेहम खान के साथ ही रहते हैं। वहीं, बाद में जाकर उन्होंने दूसरी शादी इमरान खान से की थी, जो एक साल भी नहीं चली। इमरान खान ने 6 जनवरी 2015 को रेहम खान के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी और अक्टूबर 2015 में ही उनका तलाक हो गया। हालांकि, रेहम ने बाद में दावा किया था, कि इमरान खान और उनकी शादी 2014 में ही हो गई थी, जिसे इमरान खान ने करीब एक साल तक छिपाकर रखा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+