बुशरा बीबी के पूर्व पति का सनसनीखेज खुलासा, कैसे इमरान खान ने उनकी पत्नी को फंसाया, कहा- बर्बाद कर दी जिंदगी

Imran Khan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका ने उनके तलाक और पूर्व प्रधानमंत्री की तीसरी शादी को लेकर पहली बार चौंकाने वाले सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इमरान खान और बुशरा बीबी ने कैसे शादी दी, इसको लेकर अभी तक बुशरा बीबी के पूर्व पति ने मुंह बंद रखा था, लेकिन कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने पहले बताया था, कि खावर मनेका से जबरदस्ती तलाक के कागजात पर दस्तखत करवाए गये थे।

सोमवार को जियो न्यूज के कार्यक्रम 'आज शाहजेब खानजादा शो' में बोलते हुए मनेका ने कहा, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ने "पीर मुरीदी" की आड़ में बुशरा बीबी के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी।

आपको बता दें, कि इमरान खान ने बुशरा बीबी के तीसरी शादी की थी और उसके बाद वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

imran khan Bushra Bibi ex husband revelation

बुशरा बीबी के पूर्व पति के चौंकाने वाले खुलासे

जियो न्यूज से बात करते हुए बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका ने कहा, कि "हमारी शादी 28 साल तक चली.. हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल थी और इमरान खान ने पीर-मुरीदी (एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक और एक अनुयायी के बीच के रिश्ते का संदर्भ)) की आड़ में इसे बर्बाद कर दिया।"

खावर मनेका ने कहा, कि बुशरा बीबी ने नवंबर 2017 में उनसे तलाक लेने के करीब डेढ़ महीने के बाद इमरान खान से शादी कर ली थी। खावर मनेका ने कहा, कि बुशरा बीबी ने इमरान खान से शादी कर ली, इस बात की जानकारी ना तो उन्हें थी और ना ही उनके बच्चों को थी।

खावर मनेका ने कहा, कि "मुझे और मेरे बच्चों को इस शादी के बारे में पता नहीं था और जब जियो और द न्यूज ने शादी की खबर दी, तो पहली बार मैंने इससे इनकार कर दिया था, क्योंकि मुझे इसकी भनक तक नहीं थी।"

आपको बता दें, कि इमरान खान ने जनवरी 2018 में बुशरा बीबी से शादी की थी, जब वह इद्दत (वह समय जब एक महिला अपने पति के मरने या तलाक के बाद अलगाव में चली जाती है) का पालन कर रही थी, लेकिन मार्च 2018 में प्रकाशित द न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, शादी को जनता से छिपाने के लिए शादी की तस्वीरें 18 फरवरी को जारी की गईं।

खावर मनेका ने कहा, कि इमरान उनकी इजाजत के बगैर उनके घर आया-जाया करते थे और इमरान खान का अपने घर आना और उनकी पत्नी से इस तरह की मुलाकात करना, उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। खावर मनेका ने कहा, कि एक बार उन्होंने अपने घरेलू नौकर की मदद से इमरान खान को घर से बाहर निकाल दिया था।

imran khan Bushra Bibi ex husband revelation

बुशरा बीबी से कैसे मिले इमरान खान?

खावर मनेका ने कहा, कि इस्लामाबाद में पीटीआई के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान, बुशरा बीबी की बहन मरियम वाटो ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। खावर मनेका ने कहा, कि "पहली मुलाकात के बाद पीटीआई प्रमुख और बुशरा बीबी इस्लामाबाद में अक्सर मिलने लगे।"

खावर मनेका ने कहा, कि "मेरी मां कहा करती थीं, कि इमरान खान अच्छा इंसान नहीं हैं, उसे घर में मत आने दो।"

दोनों के बीच बने संबंधों का खुलासा करते हुए, मनेका ने कहा, कि मुलाकात का सिलसिला बढ़ता चला गया और बुशरा बीबी ने रात-रात भर इमरान खान से मोबाइल पर बात करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के बानी गाला इलाके में उनका आवास है और बुशरा बीबी उनकी अनुमति के बिना उसी इलाके में पीटीआई प्रमुख से उनके घर पर मिलने लगीं।

मनेका ने कहा, शादी से छह महीने पहले, बुशरा बीबी "मुझसे अलग हो गईं" और पंजाब के पाकपट्टन शहर में अपने घर चली गईं। उन्होंने कहा, कि बुशरा बीबी ने उनके बार बार मनाने और अनुरोध करने के बावजूद घर लौटने से इनकार कर दिया।

मनेका ने कहा, कि एक दिन, उन्हें फराह गोगी से एक टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें उनसे 'पिंकी' (बुशरा बीबी का उपनाम) को तलाक देने के लिए कहा गया।

मनेका ने कहा, कि उसके बाद "मैं बुशरा बीबी के पास गया और उनसे पूछा, कि क्या आप तलाक चाहती हैं? जिसपर उन्होंने अपना सिर झुका लिया और कोई जवाब नहीं दिया।"

मनेका ने कहा, कि इसके बाद 14 नवंबर 2017 को फराह गोगी के माध्यम से उन्होंने अपनी तत्कालीन पत्नी को तलाक के कागजात भेज दिए। बाद में, फराह गोगी और पीटीआई प्रमुख के करीबी सहयोगी जुल्फी बुखारी ने उनसे कागजात पर तलाक की तारीख बदलने और मुंह बंद रखने के लिए कहा, क्योंकि "इमरान खान प्रधान मंत्री बनना चाहते थे।"

आपको बता दें, कि बुशरा बीबी के बारे में कहा जाता है, कि जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तो पाकिस्तान के सारे फैसले वही लिया करती थीं और इमरान खान, बुशरा बीबी से पूछे बगैर, कोई फैसला नहीं करते थे। यहां तक, कि मंत्रिमंडल के बंटवारे से लेकर बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का फैसला भी बुशरा बीबी ही किया करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+