65 की उम्र में तीसरी बार निकाह पढ़ने की तैयारी में इमरान खान, किया बयान जारी
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता इमरान खान को एक बार फिर से प्यार हो गया है। 65 वर्ष की उम्र में इमरान खान को तीसरी बार प्यार हो गया है और उन्होंने बुशरा मेनका से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव दिया है। हालांकि बुशरा की ओर से अभी इमरान खान के प्रस्ताव को अभी स्वीकार नहीं किया है। पीटीआई की ओर से बयान जारी करके साफ किया गया है कि इमरान खान ने बुशरा मेनका से अपने प्यार का इजहार किया है, जिसपर अभी उन्होंने जवाब नहीं दिया है, उन्होंने इसपर फैसला लेने के लिए समय मांगा है।

अभी बुशरा ने स्वीकार नहीं किया प्रस्ताव
पीटीआई की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि इमरान खान की अभी बुशरा से निकाह नहीं हुआ है, बुशरा को इमरान खान ने निकाह के लिए प्रस्ताव दिया है और उन्होंने समय मांगा है कि वह अपने परिवार से बातचीत करने के बाद ही अपना निर्णय लेंगी। साथ ही मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा गया है कि अभी दोनों ने निकाह नहीं किया है और मीडिया में इस तरह की खबरें निराधार हैं। दोनों ही जब निकाह करेंगे तो इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाएगी। साथ ही यह अपील भी की गई है कि दोनों के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप नहीं किया जाए और दोनों के बच्चों की पर्सनल लाइफ का सम्मान किया जाए।

1 जनवरी को निकाह की खबर
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के द न्यूज में यह खबर छपी थी कि इमरान खान ने बुशरा से निकाह कर लिया है। यह निकास 1 जनवरी को गोपनीय कार्यक्रम में हुआ है। इमरान खान बुशरा जोकि आध्यात्मिक गुरु हैं, उनके पास मार्गदर्शन के लिए गए थे और वह लंबे समय से उनके संपर्क में थे। दोनों के बीच प्यार होने के बाद 1 जनवरी को निकाह हो गया। लेकिन पीटीआई की ओर से बयान जारी करके इसका खंडन किया गया है।

तीसरी बार निकाह करना चाहते हैं इमरान
गौरतलब है कि इमरान खान ने 8 जनवरी 2015 को बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहम खान से निकाह किया था, जोकि लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों के बीच तलाक हो गया था। इससे पहले इमरान खान की पहली बार शादी 1995 में ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुआ था। लेकिन 9 वर्ष के बाद दोनों के बीच 2004 में तलाक हो गया था। जिसके बाद इमरान खान ने 2015 में दुसरी बार निकाह किया था, जिसकी मीडिया में काफी चर्चा रही थी। यह निकाह बहुत ही कम समय में खत्म हो गया, लेकिन इस निकाह के खत्म होने के कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर से इमरान खान को प्यार हो गया है और उन्होंने तीसरी बार निकाह के लिए बुशरा को शादी का प्रस्ताव दिया है।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी आध्यात्मिक 'गुरु' से की तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications