पाकिस्तान में बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? इमरान खान के करीबी मंत्री ने दिए बड़े संकेत

पाकिस्तान में जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की जा रही है। इमरान खान के करीबी मंत्री ने जनसंख्या वृद्धि की असीमित रफ्तार को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया है।

इस्लामाबाद, जुलाई 12: भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस छिड़ा हुआ है और उत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक तबका विरोध कर रहा है, वहीं पाकिस्तान से खबर है कि पाकिस्तान की सरकार देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कानून बना सकती है। इसको लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान के योजना मंत्री ने इशारे दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि पाकिस्तान में जनसंख्या को नियंत्रित किया जाना बेहद जरूरी है।

बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून?

बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून?

पाकिस्तान में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर इमरान खान के मंत्री ने सरकार के सख्त रवैये के बारे में इशारे किए हैं और योजना मंत्री असद उमर ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में विकास के लक्ष्यों को पूरा करना है, तो किसी भी हाल में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रम को पाकिस्तान की प्राथमिकता में शामिल करना होगा। प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाने वाले योजना मंत्री असद उमर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मान लीजिए कि पाकिस्तान के पास अपने आधे बच्चों को क्वालिटी की शिक्षा देने की पर्याप्त क्षमता है और यदि पाकिस्तान की जनसंख्या वृद्धि बांग्लादेश की तुलना में कम हो जाती है, तो अगले 10 सालों में हम देश के सभी बच्चों को प्राथमिक स्कूलों में और अगले 15 सालों में हम देश के सभी बच्चों को माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा देने में सक्षम हो जाएंगे''

नियंत्रण में लाना ही होगा जनसंख्या

पाकिस्तान के योजना मंत्री ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रण में लाकर हम बेहद कम समय में अभूतपूर्व लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं और पाकिस्तान सरकार को किसी भी हाल में जनसंख्या नियंत्रण को अपनी प्राथमिकत लिस्ट में शामिल करना होगा। इससे पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने भी कहा था कि पाकिस्तान में जनसंख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है, वो सरकार के लिए समस्याओं को जन्म दे रहा है और सरकारें विकास के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रही हैं।

मानवता के लिए बड़ा खतरा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की केन्द्रीय सरकार से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून बनाने की वकालत की है और कहा है कि ''हमारे प्रमुख शहरों के साथ-साथ दुनिया भर में जनसंख्या से संबंधित मुद्दे पृथ्वी पर मानव अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जनसंख्या में तेज रफ्तार से वृद्धि, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी को इस कदर बढ़ा रही है कि सरकार के पास इन समस्याओं से निपटने का वक्त ही नहीं मिल पाता है। विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने संदेश में पाकिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या और संसाधनों में संतुलन के महत्व के बारे में विश्व स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या रफ्तार को देश के लिए सुनामी बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+