'पीएम मोदी को चिट्ठी' पर अपने ही देश में घिरे इमरान खान, विपक्ष ने कहा- बेइज्जती करा दी
इस्लामाबाद। भारत के साथ वार्ता कैंसिल होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुद अपने ही घर में घिर गए हैं। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इमरान खान ने देश की बेइज्जती करा दी है। विपक्ष ने कहा कि इमरान खान ने बगैर होम वर्क किए ही मोदी को चिट्ठी लिखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने बात करने से ही इनकार कर दिया। पिछले सप्ताह इमरान खान ने भारत को चिट्ठी लिखकर शांति वार्ता के लिए आग्रह किया था, लेकिन नई दिल्ली ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

पाकिस्तान में दो बड़ी विपक्षी पार्टियां पाकिस्तान मुस्लिम लीग और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने कहा कि इमरान खान को चिट्ठी लिखने से पहले जरूरी होमवर्क करना चाहिए था। उन्होने कहा कि भारत ने उनके आग्रह को न मानकर पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है।
पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद भारत पर जमकर बरसे इमरान खान ने पीएम मोदी के खिलाफ भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया था। वार्ता कैंसिल होने के बाद नाराज हुए इमरान खान ने पीएम मोदी के लिए कहा था कि 'छोटे आदमी का बड़ा दृष्टिकोण नहीं होता है'।
इमरान खान ने कहा कि उनकी शांति वार्ता की पहल को भारत उन्हें कमजोर ना समझे। अपने देश में ब्यूरोक्रेट्स को संबोधित करते वक्त इमरान खान ने कहा कि भारत को अहंकार त्याग कर शांति के लिए आगे आना चाहिए।
वही, भारत के जनरल बिपिन रावत ने भी पाकिस्तान के साथ कैंसिल हुई वार्ता का समर्थन किया है। रावत ने कहा कि आतंकवाद और शांति पर बातचीत दोनों एक साथ संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: 'राफेल से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान से बातचीत की कैंसिल'












Click it and Unblock the Notifications