'राफेल से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान से बातचीत की कैंसिल'
नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर भारत में राफेल पर मचे सियासी बवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमलों के बीच इस विवाद में अब पाकिस्तान भी कूद गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि जिस तरह से भारत ने पाक सेना को सही जवाब देने और वार्ता कैंसिल करने की आव्हान किया है, उससे साबित होता है कि सरकार अपने 'बड़े भ्रष्टाचार घोटाले' से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमने भारत के सत्तारूढ़ की युद्ध की कुलबुलाहट को खारीज कर दिया है, सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार की रणनीति नफरत के इस्तेमाल के लिए होती है। दरअसल यह सब कुछ फ्रांसीसी जेट्स राफेल सौदे के बाद पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग और इस भ्रष्टाचार से भारतीय जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया गया।'
चौधरी का यह बयान उस वक्त आया है, जब आर्मी जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि आतंकवादियों और पाकिस्तान सेना हमारे सैनिकों के खिलाफ चल रही बर्बरता का उसी की भाषा में बदला लेने की जरूरत है।' रावत ने कहा था कि दूसरी तरफ भी उसी तरह का दर्द होना चाहिए।
नई दिल्ली द्वारा बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद निराशा हुए इमरान खान ने अपने ट्वीट में भारत को 'घमंडी और नकारात्मक बोला है, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में और ज्यादा खटास देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान डेली 'डान' में फवाद का चौधरी का एक बयान भी छपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के सेना प्रमुख को यह समझने की जरूरत है कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: राफेल में किसका हुआ 'सौदा'? सरकार को घेरते ये 5 सवाल और पांच बड़े विवाद












Click it and Unblock the Notifications