इमरान खान ने इस पाकिस्तानी नेता को भेजा 10 अरब का मानहानि नोटिस, जानिए किस बात पर भड़के पूर्व PM?

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल को 10 अरब रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री की मानसिक स्थिरता संदिग्ध थी।

Imran Khan Defamation Notice

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल पर 10 अरब डॉलर की मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल अब्दुल कादिर ने इससे पहले ये दावा किया था कि इमरान खान की मानसिक संतुलन सही नहीं है और वे प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करते हैं।

दरअसल अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई थी। अब्दुल कादिर पटेल ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए मीडिया को बताया कि इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी तरह के फ्रैक्चर का कोई जिक्र नहीं है।

अब्दुल कादिर के मुताबिक इमरान खान यूं ही जनता को मूर्ख बनाने के लिए 5-6 महीने तक अपने पैर में प्लास्टर लगाए हुए थे। इसके अलावा पटेल ने यह भी बताया कि खान के यूरिन सैंपल में कोकीन और अल्कोहल के अंश मिले हैं।

इमरान खान पर पिछले नंवबर में एक रैली के दौरान गोली दागी गई थी। एके-47 और पिस्टल से दो हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसाई थी। वे उस दौरान फ्रीडम रैली की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान वजीराबाद में उन पर गोलियां चलाईं गईं।

इमरान खान पर तीन-चार फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी थी। गोली निकालने के लिए सर्जरी करना पड़ा था। इसके बाद वह कई दिनों तक बेड-रेस्ट पर थे। उनके पांव में प्लास्टर भी किया गया था।

अब इसे लेकर पाकिसतान के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि इमरान खान झूठा नाटक कर रहे थे और उनके पैर में कोई फ्रैक्चर ही नहीं था। स्वास्थय मंत्री के इस दावे पर इमरान खान बुरी तरह नाराज हो गए और उन्होंने उनके खिलाफ फौरन अदालत में शिकायत दर्ज कराई।

स्वास्थ्य मंत्री को दिया गया नोटिस, मानहानि अध्यादेश, 2002 की धारा 8 के तहत गलत, निराधार, झूठी, भ्रामक, गलत, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सूचना प्रसारित करने के लिए भेजा गया है।

इमरान खान ने मंत्री अब्दुल कादिर को 10 अरब रुपए का मानहानि नोटिस भेजने के साथ मंत्री से माफी मांगने भी कहा है। पीटीआई चीफ ने मंत्री से बिना शर्त माफी मागने को कहा है। इमरान खान ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ये स्वीकार करें कि उन्होंने झूठ फैलाया।

इमरान खान ने मंत्री अब्दुल कादिर को नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर माफी मांगने, झूठ फैलाने की बात स्वीकार करने और 10 अरब रुपए का मुआवजा देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+