‘पुतिन की पत्नी मुसलमान हैं, मुझे बताया था’, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान का रूसी राष्ट्रपति पर दावा

प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान इन दिनों पाकिस्तान में बड़ी बड़ी रैलियां कर रहे हैं और इमरान खान अलग अलग पत्रकारों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

मॉस्को, मई 10: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा दावा किया है। इमरान खान ने दावा किया है, कि उनकी पत्नी मुसलमान हैं, लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्या झूठ बोल रहे हैं, या फिर इमरान खान झूठ बोल रहे हैं, या फिर सच्चाई कुछ और ही है, जिसका खुलासा गलती से इमरान खान ने कर दिया है?

इमरान खान का दावा क्या है?

इमरान खान का दावा क्या है?

प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान इन दिनों पाकिस्तान में बड़ी बड़ी रैलियां कर रहे हैं और इमरान खान अलग अलग पत्रकारों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इमरान खान लगातार पत्रकारों को बताने की कोशिश कर रहे हैं, कि किस तरह से उनके रूसी दौरे को लेकर अमेरिका ने आपत्ति जताई थी और किस तरह से अमेरिका ने उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रची थी। इसी कड़ी में इमरान खान ने पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक हारून उर रशीद से भी मुलाकात की है। हारून उर रशीद ने इमरान खान से मुलाकात के बाद अपने कार्यक्रम के दौरान बताया है, कि इमरान खान के साथ उनकी क्या बात हुई है। इस दौरान हारून उर रशीद ने कहा कि, इमरान खान ने उन्हें बताया है, कि जब वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हुई थी, तो पुतिन ने उन्हें बताया था, कि उनकी पत्नी मुसलमान हैं और उन्होंने रूस के अलग अलग हिस्सों में 250 से ज्यादा मस्जिदों का निर्माण करवाया है।

पुतिन का नहीं हुआ है निकाह?

हारून उर रशीद ने अपने कार्यक्रम के दौरान कहा, कि मैं इमरान खान से पूछना चाहता था, कि भला रूसी राष्ट्रपति ने इतना बड़ा दावा कैसे कर दिया, जबकि वो तो शादीशुदा भी नहीं हैं? हालांकि, हारून उर रशीद ने कहा कि, वो इमरान खान से ये सवाल नहीं पूछ पाए। लेकिन, क्या सवाल ये उठता है, कि क्या वाकई राष्ट्रपति पुतिन ने इमरान खान से कहा है, कि उनकी पत्नी मुसलमान हैं? क्योंकि, अगर बात की गहराई को समझें, तो ऐसा पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है, कि इमरान खान झूठ ही बोल रहे हों। हो सकता है, कि इमरान खान का दावा बिल्कुल सच हो और व्लादिमीर पुतिन ने वाकई शादी कर ली हो। आखिर कैसे इमरान खान का दावा सच हो सकता है, आइये समझने की कोशिश करते हैं।

इमरान खान की पत्नी को जानिए

इमरान खान की पत्नी को जानिए

आपको बता दें कि, पुतिन की शादी एयर होस्टेस लियुदमिला पुतिना से हुई थी। लेकिन, करीब 30 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2013 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। वर्षों तक चली इसकी अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुद पुतिन ने इसका खुलासा किया था। तलाक से पहले वह पुतिन के साथ कई बार तभी साथ दिखाई पड़ती थीं, जब प्रोटोकॉल के तहत ऐसा करना जरूरी होता था, लेकिन इसमें वह कभी भी सहज नहीं दिखती थीं। खुद तलाक के बारे में लियुदमिला ने कहा था, 'यह तथ्य है कि हमारी शादी इसलिए टूटी, क्योंकि हम मुश्किल से एक-दूसरे को देखते हैं।' उन्होंने कहा था, 'व्लादिमीर पूरी तरह से अपने काम में डूब चुके हैं। हमारे बच्चे बड़े हो चुके हैं, वो सब अपनी जिंदगी जी रहे हैं.....और सच में मैं पब्लिसिटी पसंद नहीं करती हूं।' लेकिन, अगर पुतिन की पहली पत्नी की धर्म की बात करें, तो वो क्रिश्चियन हैं, तो फिर पुतिन ने भला इमरान से क्यों कहा होगा, कि उनकी पत्नी मुसलमान हैं? (पुतिन की पूर्व पत्नी की तस्वीर सौजन्य- विकिपीडिया)

पुतिन ने कर ली है दूसरी शादी?

पुतिन ने कर ली है दूसरी शादी?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर पिछले कुछ सालों से एक अफवाह लगातार फैलती रही है कि, उनकी एक गर्लफ्रेंड है, जिनका नाम अलीना कबाएवा है। अलीना कबाएवा को लेकर अफवाएं इतनी तेज रहती हैं, कि अमेरिका और यूनाइटेड नेशंस में उनके ऊपर भी प्रतिबंध लगाने की बात की जा रही है। पिछले हफ्ते तो रूस की एक मीडिया पोर्टल ने तो यहां तक दावा किया था, कि अलीना कबाएवा मां बनने वाली हैं और 69 साल की उम्र में रूसी राष्ट्रपति पिता बनने वाले हैं। लेकिन, अगर अलीना कबाएवा की धर्म की बात करें, तो वो मुस्लिम रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। ऐसे में सवाल ये उठता है, कि क्या रूसी राष्ट्रपति ने अलीना कबाएवा के साथ सीक्रेट शादी तो नहीं कर ली है और रूसी मीडिया का ये दावा, कि अलीना कबाएवा मां बनने वाली हैं, क्या ये सच तो नहीं है?

कौन हैं अलीना कबाएवा?

कौन हैं अलीना कबाएवा?

अलीना कबाइवा रूस की पूर्व जिमिनास्ट खिलाड़ी और ओलंपिक मेडल विजेता एथलीट हैं और वो काफी दिनों के बाद इस महीने एक बार फिर मॉस्को में एक कार्यक्रम में दिखाई दी थीं। वो पिछले काफी समय से 'गायब' चल रही थीं और कहा जा रहा था, कि वो स्विटजरलैंड में हैं और स्विटजरलैंड से उन्हें निकालने की बात की जा रही थी। ऐसा दावा किया जाता है कि, राष्ट्रपति पुतिन और अलीना कबाइवा के दो बेटे और दो बेटियां हैं, लेकिन इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। अलीवा बतौर एथलीट अपने देश के लिए कई मेडल्स जीत चुकी हैं। हालांकि, पुतिन ने उनको लेकर कभी भी सार्वजनिक जीवन में बात नहीं की।

पिता बनने वाले हैं रूसी राष्ट्रपति?

पिता बनने वाले हैं रूसी राष्ट्रपति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल अक्टूबर में 70 साल के हो जाएंगे, उनके बारे मे कहा जाता है, कि उन्हें अपनी 38 साल की गर्लफ्रेंड और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के साथ पहले से ही कम से कम दो बेटे हैं और वो फिर से मां बनने वाली है। लेकिन, सूत्रों ने दावा किया है कि, रेड स्क्वायर के विजय दिवस परेड में अपनी युद्ध मशीन दिखाने के लिए तैयार रूसी राष्ट्रपति को जब उनकी गर्लफ्रेंड ने फिर से गर्भवती होने की जानकारी दी, तो वो काफी गुस्से में भर गये। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा जाता है, कि वो तलाकशुदा हैं और इस वक्त खतरनाक बीमारी कैंसर से जूझ रहे हैं और कुछ दिनों में उनका ऑपरेशन किया जाएगा। रूसी समाचार चैनल जनरल एसवीआर टेलीग्राम ने दावा किया है कि, अलीना गर्भवती हैं। इसीलिए हम पूरी तरह से इमरान खान की बात को खारिज नहीं कर सकते हैं, कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उनसे ऐसा नहीं बोला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+