इमरान खान बोले हम जीत गए, नवाज शरीफ कम दिमाग वाला आदमी
इमरान खान ने पाकिस्तान के आम चुनाव में जीत का एक बार फिर से दावा किया है। जिस तरह से पाकिस्तान का चुनाव आयोग नतीजों की घोषणा करने में देरी कर रहा है, उसकी वजह से पाक चुनाव आयोग की काफी आलोचना हो रही है। इमरान खान ने एक्स पर अपनी आवाज में आडियो क्लिप शेयर करके जीत का दावा किया है।
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के मुखिया नवाज शरीफ की लंदन की प्लानिंग फेल हो गई है। जिस तरह से बड़ी संख्या में वोटर्स ने मतदान किया है, उसकी वजह से उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

इमरान खान ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों इतनी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आने के लिए शुक्रिया। आपने नागरिकों के अधिकार को सुनिश्चित करने की आधारशिला रख दी है।
मैं आप सभी को बधाई देता हूं, आपने इस चुनाव में हमारी जीत में पूरा सहयोग दिया। मुझे आप पर पूरा भरोसा था कि आप बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचेंगे। आपने मेरे भरोसे को कायम रखा और इतनी बड़ी संख्या में मतदान करके मुझे चौंका दिया।
आपके सक्रिय सहयोग की वजह से लंदन प्लान फेल हो गया। नवाज शरीफ कम वाला आदमी है, बावजूद इसके कि उन्हें सिर्फ 30 सीटें मिली हैं उन्होंने जीत का भाषण दे दिया। इसे कोई स्वीकार नहीं करेगा।
इमरान खान ने कहा कि कोई पाकिस्तानी नवाज शरीफ के भाषण को नहीं मानेगा। धांधली शुरू होने से पहले हम 150 सीटों पर जीत रहे थे। इस वक्त हम 170 से ज्यादा सीटों पर जीत रहे हैं।
आपने तारीख तय कर दी है, मुझे आप पर फक्र है, मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने हम सबको ऊंची कौम बना दिया। दो साल के जुल्म के बाद भी हमने 2024 का चुनाव दो तिहायी वोट से जीता है।












Click it and Unblock the Notifications