इमरान खान के खिलाफ टेरर एक्ट का केस दर्ज, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार!
इस्लामाबाद, 22 अगस्त। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ रविवार को टेरर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल इमरान खान ने कथित तौर पर रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिए थे और कई अधिकारियों और जजों को धमकी दी थी। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान सरकार अब इमरान खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इमरान खान ने रैली के दौरान पुलिस अधिकारी और महिला मजिस्ट्रेट को धमकी दीथी, जिसके बाद उनके खिलाफ टेरर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
Recommended Video

इमरान खान के खिलाफ इस मामले में एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रैली के दौरान इमरान खान ने पुलिस अधिकारियों, महिला मजिस्ट्रेट, चुनाव आयोग, राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को धमकी दी थी कि वह उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। जिस तरह से शाहबाज गिल के साथ अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया, उनके समर्थन में इमरान खान ने रैली की थी और इसी रैली के दौरान इमरान खान ने ये धमकी दी थी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने इमरान खान के घर की ओर जाने वाली सड़क की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। तहरीक ए इस्लाम पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications