पाकिस्तान में फिर बिगड़े हालात, इमरान की लाहौर हाईकोर्ट में हो सकती है गिरफ्तारी, रेड जोन में प्रदर्शनकारी

इमरान खान को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था और अब आज वो लाहौर हाईकोर्ट में पेश होने वाले हैं। वहीं, सत्तारूढ़ पीडीएम ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Imran Khan News

Imran Khan News: पाकिस्तान में फिर से हालात बिगड़ गये हैं और इमरान खान की फिर से गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच भारी बवाल शुरू हो गया है। इस बार हालात के और भी ज्यादा बिगड़ने की आशंका इसलिए है, क्योंकि इस बार पाकिस्तान में दोतरफा प्रदर्शन शुरू हो गये हैं।

एक तरह पाकिस्तान की गठबंधन सरकार, जिसे पीडीएम यानि पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट कहा जाता है, वो सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मैदान में उतर गई है, दूसरी तरफ इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने नेता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए लाव लश्कर के साथ मैदान में उतर चुकी है।

लिहाजा, पाकिस्तान में फिर से हालात बिगड़ने की आशंकाओं के बीच देशभर में इंटरनेट और सोशल मीडिया को बैन कर दिया गया है।

पीडीएम के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। वहीं, आज लाहौर हाईकोर्ट में इमरान खान को पेश होना है और उनके कार्यकर्ताओं को आशंका है, कि लाहौर हाईकोर्ट इमरान खान की गिरफ्तारी का आदेश दे सकती है।

इमरान खान ने समर्थकों को फिर पुकारा

वहीं, एआरवाई न्यूज ने बताया है, कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने कहा है, कि देश में लोकतंत्र "सबसे निचले स्तर" पर चला गया है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने रविवार को स्काई न्यूज से बात करते हुए कहा, कि "लोकतंत्र सबसे निचले स्तर पर है। हमारी एकमात्र उम्मीद न्यायपालिका से है।"

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार "चुनावों से भयभीत" है, क्योंकि उन्हें डर है, कि सरकार का चुनाव में सफाया हो जाएगा।

वहीं, इमरान खान ने अपने एक ट्वीट में कहा है, कि शहबाज शरीफ की सरकार ने उनके 7 हजार कार्यकर्ताओं को, जिनमें सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। वहीं, प्रमुख इमरान खान ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था, कि उनके साथ और उनकी पार्टी के साथ वैसा ही जुल्म पाकिस्तान की सेना कर रही है, जैसा 1971 से पहले पाकिस्तानी सेना, पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में कर रही थी।

इमरान खान ने कहा, कि पाकिस्तानी सेना की नाकामी की वजह से ही पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा जवानों ने सरेंडर कर दिया था और अब सारी चीजें फिर से पाकिस्तान में हो रही है। इमरान खान ने देश की मौजूदा हालात के लिए आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

'पाकिस्तान को सुडान बनाना चाहते इमरान'

वहीं, पाकिस्तान सरकार के विकास मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को आरोप लगाया, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सोशल मीडिया सेल पाकिस्तान को सूडान जैसी स्थिति में धकेलने के लिए मनगढ़ंत प्रचार के जरिए अशांति फैलाने पर उतारू है।

इकबाल ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित नरोवाल में मीडिया से बात करते हुए कहा, कि "पीटीआई का सोशल मीडिया अपने मनगढ़ंत अभियानों के जरिए देश को सूडान में बदलना चाहता था।"

Recommended Video

    Imran Khan Jail से रिहा, बाहर आकर किसपर भड़के ? | Pakistan Supreme Court | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, पाकिस्तान के जाने-माने वकील बैरिस्टर असद रहीम ने कहा है, कि शहबाज शरीफ की सरकार देश की सर्वोच्च अदालत को डराने-धमाकाने की नीयत से सुप्रीम कोर्ट के आगे प्रदर्शन करवा रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट "लोकतंत्र के विनाश" के रास्ते में अंतिम बाधा है और अगर उसे ध्वस्त कर दिया, तो पाकिस्तान का विनाश हो जाएगा।

    आपको बता दें, कि इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा है, कि पीडीएम के प्रदर्शनकारी रेड जोन में घुस चुके हैं। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के गेट पर चढ़ गये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+