केयरटेकर पीएम की नियुक्त होने तक इमरान खान बने रहेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

इस्लामाबाद, 04 अप्रैल। पाकिस्तान में सियासी उठापटक का दौर जारी है। जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग ही नहीं होने दिया उसके बाद विपक्ष उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। कैबिनेट डिविजन की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया कि नेशनल एसेंबली को भंग कर दिया गया है और अब इमरान खान प्रधानमंत्री नहीं हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान को केयर टेकर प्रधानमंत्री नियुक्त होने तक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। ऐसे में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने रहेंगे जबतक कि केयर टेकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति नहीं हो जाती है।

imran

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिप अल्वी ने ट्वीट करके लिखा, इमरान अहमद खान नियाजी बतौर प्रधानमंत्री बने रहेंगे जबतक कि नए केयर टेकर प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 224 ए के तहत नियुक्त नहीं कर दिया जाता है। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया था कि इमरान खान अब प्रधानमंत्री नहीं हैं। राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था और कहा कि अब देश में फिर से चुनाव होंगे। इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया था।

बहरहाल देखने वाली बात यह है कि अब जब विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिसपर कोर्ट अपना फैसला देगा। अगर कोर्ट अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं कराने के फैसले को गलत ठहराता है को इमरान खान की मुश्किल बढ़ सकती है, यहां तक कि उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। दरअसल आर्टिकल 5 का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग ना कराकर असेंबली को ही भंग कर दिया गया है। आर्टिकल 5 केतहत अगर विपक्ष किसी बाहरी शक्ति से प्रभावित होकर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करता है तो इस स्थिति में इसे खारिज किया जा सकता है, लेकिन इस बात पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा कि क्या मौजूदा स्थिति में आर्टिकल 5 का इस्तेमाल जायज है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+