Ismail Haniyeh: दुनिया से गंदगी साफ करने का यही तरीका.. हमास चीफ की हत्या पर बोला इजराइल, क्या होगा अंजाम?
Hamas political leader Ismail Haniyeh killed in Iran: ईरानी सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया, कि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह के लिए एक बड़ा झटका है, जो विदेश में रहते हुए गाजा में इसके राजनीतिक अभियानों का नेतृत्व करता था।
इस्माइल हानिया की हत्या मध्य पूर्व के लिए एक ऐसे समय में हुई है, जब इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते टकराव के कारण क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ गया है और हमास, गाजा में इजरायल की सेना से लड़ रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया ने ईरानी सेना की एक विशिष्ट शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक बयान का हवाला देते हुए बताया है, कि हत्या की जांच चल रही है और आज बाद में इसकी वजहों के बारे में बताया जाएगा।

इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या
- हमास ने कहा है, कि इस्माइल हानिया ईरान गया हुआ था, जहां वो ईरान के नये राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाला था, लेकिन तेहरान में उसके आवास में एक इजराइली स्ट्राइक में उसकी हत्या कर दी गई। इस्माइल हानिया के साथ उसके बॉडीगार्ड की भी हमले में मौत हो गई।
- हमास ने हत्या के समय या सटीक तरीके के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- हमले के बारे में पूछे जाने पर, इजरायल की सेना ने कहा कि वह "विदेशी मीडिया में आई रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं देती।"
इस्माइल हानिया की मौत पर प्रतिक्रियाएं
हमास ने क्या कहा- हमास के वरिष्ठ अधिकारी समी अबू जुहरी ने रॉयटर्स को बताया है, कि इस्माइल हानिया की हत्या एक "तनाव में गंभीर वृद्धि" है। उसने आगे कहा, कि हमास "जीत के प्रति आश्वस्त है।" उसने हमास से जुड़े मीडिया से भी कहा, कि "इस काम को यह समझना चाहिए, कि उसने खुद पर गोली चलाई है, इस्माइल हानिया पर नहीं।" हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मूसा अबू मरज़ौक ने कहा, कि हत्या "व्यर्थ नहीं जाएगी।"
फिलिस्तीनी नेता की प्रतिक्रिया- WAFA समाचार एजेंसी के मुताबिक, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हत्या की निंदा की है। फिलिस्तीन मुक्ति संगठन की कार्यकारी समिति के महासचिव हुसैन अल-शेख ने भी हत्या की निंदा की है।
अमेरिका ने क्या कहा- व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने सिर्फ इतना कहा है, कि उन्होंने 'इस्माइल हानिया की हत्या की रिपोर्ट देखी है।' प्रवक्ता ने तत्काल आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है, कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध अपरिहार्य है, लेकिन अगर इजरायल पर हमला होता है, तो अमेरिका उसकी रक्षा करने में मदद करेगा।
इजराइल के एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
इजराइल के डिफेंस एक्सपर्ट ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) असफ ओरियन ने CNN को बताया है, कि इस्माइल हानिया की हत्या के लिए हमास की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई गाजा से होने की संभावना नहीं है। तेल अवीव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान के वरिष्ठ शोधकर्ता और डायने और गिलफोर्ड ग्लेज़र इजराइल-चीन नीति केंद्र के निदेशक ने कहा, "हमास गाजा से कोई मजबूत जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है, इसलिए शायद वे (पश्चिमी तट) से इजराइल में हमला करने की कोशिश करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, कि "विदेश में भी एक विकल्प है, या तो विदेशी ठिकानों पर या लेबनान/सीरिया से हमला किया जाए।"
उन्होंने कहा, कि ईरान समर्थित क्षेत्रीय प्रॉक्सी (हमास और हिज्बुल्लाह) के दो दिनों में दो बड़े नेताओं को निशाना बनाए जाने का मतलब है, कि इजरायल को व्यापक क्षेत्रीय प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।
इजराइल ने कल कहा था, बेरूत में उसके हमले में हिज्बुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई, जिस पर उसने इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रॉकेट हमले के लिए आरोप लगाया था जिसमें 12 बच्चे मारे गए थे।
इजराइली एक्सपर्ट ने कहा, कि "बेरूत और तेहरान दोनों में मारे किए गए शुक्र और (हानिया) के संयोजन से एक्सिस प्रतिक्रिया की संभावना बढ़ जाती है और ईरान के प्रॉक्सी हमलों में इजाफा कर सकते हैं।"
वेस्ट बैंक में प्रदर्शन का आह्वान
वहीं, इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी गुटों ने हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या पर बुधवार को आम हड़ताल और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। फिलिस्तीन में राष्ट्रीय और इस्लामी ताकतों ने कहा, "हम व्यापक हड़ताल की घोषणा करते हैं और टकराव वाले क्षेत्रों में मार्च निकालेंगे।"
फिलीस्तीनी गुटों ने कहा, कि "महान राष्ट्रीय नेता इस्माइल हानिया की हत्या ज़ायोनी राज्य के आतंकवाद, विनाश, तबाही और हत्या के युद्ध का हिस्सा है, जो युद्ध को रोकने और कब्जे को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की नाकामी के मद्देनजर है।" एक अलग बयान में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बिरज़िट विश्वविद्यालय में छात्रों ने इसी तरह के आंदोलन का आह्वान जारी किया है।
अमेरिकी एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी के फ्रॉमर-वेक्सलर सीनियर फेलो मैथ्यू लेविट ने कहा, कि इस्माइल हानिया की मौत "एक बहुत ही कड़ा संदेश" देती है। लेविट ने सीएनएन से कहा, "मुझे लगता है कि इजरायली यह स्पष्ट करने के लिए बहुत कुछ करने जा रहे हैं, कि आतंकवादी समूहों के नेताओं के लिए अब स्वतंत्र रूप से घूमना संभव नहीं है। और वो उन देशों में भी सुरक्षित नहीं हैं, जहां उन्हें सुरक्षित पनाह दिया जाता है। जबकि, ऐसे नेता बेगुनाह लोगों की हत्या को बढ़ावा देते हैं।"
वहीं, सीएनएन के राजनीतिक और विदेश नीति विश्लेषक बराक रविद ने कहा, कि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की मौत "7 अक्टूबर के बाद से पहला सबसे महत्वपूर्ण इजरायली ऑपरेशन है।"
ईरानी सरकारी मीडिया की तरफ से हानिया की मौत की खबर दिए जाने के बाद इजरायली सेना ने सीएनएन से कहा, कि वे "विदेशी मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।" रविद ने कहा कि हानिया सैन्य रूप से महत्वपूर्ण नहीं हैं, लेकिन वे समूह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रभारी हैं और गाजा में बंधकों और युद्धविराम समझौते पर मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ मुख्य वार्ताकार हैं। लिहाजा, उनकी हत्या का उन वार्ताओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।"
फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने क्या कहा?
फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के उप महासचिव मुहम्मद अल-हिंदी ने कहा, कि "यह हत्या न सिर्फ फिलिस्तीनी प्रतिरोध और विशेष रूप से हमास पर निशाना है, बल्कि यह ईरान पर भी निशाना है। इजराइल पतन के कगार पर है, और इसकी प्रतिक्रियाएं भ्रम और अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थता को दर्शाती हैं। इजराइल अपने इतिहास में पहली बार इस तरह के प्रतिरोध का सामना कर रहा है।"
अमीचाई एलियाहू, इजराइल के विरासत मंत्री
"यह दुनिया को गंदगी से मुक्त करने का सही तरीका है। अब कोई काल्पनिक शांति/समर्पण समझौता नहीं। अब कोई दया नहीं। जो लोहे का हाथ उन पर प्रहार करेगा, वही शांति और थोड़ा आराम लाएगा और शांति चाहने वालों के साथ शांति से रहने की हमारी क्षमता को मजबूत करेगा। हानिया की मौत दुनिया को थोड़ा बेहतर बनाती है।"
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, कनानी ने कहा, "तेहरान में हानिया की शहादत तेहरान, फिलिस्तीन और प्रतिरोध के बीच गहरे और अटूट बंधन को मजबूत करेगी।"
तुर्की ने क्या कहा?
तुर्की ने कहा, कि हानिया की हत्या "एक बार फिर दर्शाती है, कि इजरायल की नेतन्याहू सरकार का शांति स्थापित करने का कोई इरादा नहीं है।" तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि "अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजरायल को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करता है, तो क्षेत्र को बहुत बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ेगा।"












Click it and Unblock the Notifications