IMF ने अफगानिस्तान की आर्थिक मदद को पूरी तरह से रोका, नहीं मिलेगा एक भी डॉलर
वॉशिंगटन, 19 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अफगानिस्तान में तख्ता पलट के बाद साफ किया है कि अफगानिस्तान अब आईएमएफ के स्रोत का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। आईएमएफ के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अफगानिस्तान को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि अफगानिस्तान की सरकार को मान्यता देनी है या नहीं। बता दें कि 23 अगस्त 2023 तक के लिए आईएमएफ ने 370 मिलियन डॉलर की राशि को दिए जाने थे, लेकिन अब राशि को नहीं दिया जाएगा। अफगानिस्तान के आर्थिक संकट को देखते हुए इस राशि का आवंटन अफगानिस्तान के लिए किया गया था।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) को भी बंद कर दिया गया है जिसे सरकार समर्थित फंड में परिवर्तित किया जा सकता था। एसडीआर वह विकल्प है जिसके जरिए आईएमएफ में स्टर्लिंग, डॉलर्स, यूरो, येन एंड युआन को कंवर्ट किया जा सकता है। आईएमएफ के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि हमेशा होता है कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विचारों के तहत आगे बढ़ते हैं, हमने उसी लिहाज से यह फैसला लिया है।
Recommended Video
दरअसल अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला लिया है, इसके बाद से ही अफगानिस्तान में अफरा-तफरी मची हुई है। तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है। जिसके बाद आईएमएफ की ओर से कहा गया है कि अमेरिका के किसी भी सेंट्रल बैंक में अफगानिस्तान की सरकार का जो भी पैसा है उसे तालिबान को नहीं दिया जाएगा।
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन को कांग्रेस के सदस्य ने पत्र लिखकर कहा था कि तालिबान को अमेरिका की ओर से एक भी डॉलर की राशि नहीं दी जानी चाहिए। 17 कांग्रेस सदस्यों की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एसडीआर के आवंटन पर भी रोक लगनी चाहिए जिसमे तकरीबन आधा बिलियन डॉलर की राशि आवंटित है क्योंकि तालिबान का इतिहास आतंक का है और अमेरिका के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक के हेड ने कहा था कि अमेरिका ने अपनी आर्थिक मदद को बंद कर दिया है जोकि तकरीबन 7 बिलियन डॉलर थी।












Click it and Unblock the Notifications