तुम्हें एक सीक्रेट बात बतानी है’, 21 लोगों को मारने से पहले टेक्सास हमलावर ने की थी लड़की से गुप्त बात

टेक्सास के उवाल्डे में स्थित रॉब एलीमेंट्री स्कूल में ई गोलीबारी की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतकों में 19 बच्चों समेत कुल 21 लोग शामिल हैं।

टेक्सास,25 मई : अमेरिका में टेक्सास के उवाल्डे में स्थित रॉब एलीमेंट्री स्कूल में एक सनकी शूटर ने 19 बच्चों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, सनकी शूटर भी इस दौरान मारा गया। जानकारी के मुताबिक 18 साल का सल्वाडोर रामोस (शूटर) ने स्कूल में गोलीबारी से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट पर कई पोस्ट किए थे।

Recommended Video

      America के Texas के School में Firing, 18 बच्चों समेत 21 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      texas shooting

      टेक्सास के एक स्कूल में बच्चों पर गोलियां चलाने से कुछ घंटे पहले, 18 वर्षीय शूटर रामोस ने एक गुप्त संदेश भेजा था। इंस्टाग्राम पर वह 'salv8dor' नाम से अपना अकाउंट चलाता था। हालांकि, बाद में उसके नाम का खुलासा हो गया था। खबरों की माने तो शूटर ने स्कूल में गोलीबारी से पहले बंदूक के साथ एक मिरर सेल्फी वाली इमेज पोस्ट की थी। अकाउंट में दो राइफलों की एक तस्वीर को साझा की और पोस्ट में एक अन्य यूजर को टैग भी किया। यूजर शायह कोई लड़की थी। उसने अपना अकाउंटर @epnupues नाम से बना रखी है। उसने बताया कि वह शूटर सल्वाडोर रामोस को नहीं जानती है। उसने उसे बंदूक की इमेज के साथ टैग किया और उसे लिखा...he 'got a lil secret.'

      इस पर इंस्टाग्राम यूजर ने सल्वाडोर रामोस से डरते हुए सवाल किया, उसने राइफल्स की तस्वीर में उसे टैग क्यों किया। 12 मई को दिए अपने जवाब में शूटर ने लिखा, तुम मेरी बंदूक की तस्वीरों को Repost (दोबारा पोस्ट) कर दो। लड़की ने पूछा "किस बारे में" जिसका उसने उत्तर दिया, "मैं आपको 11 से पहले बताऊंगा।"उसने कहा कि वह उसे एक घंटे में टेक्स्ट करेगा और उससे जवाब देने का आग्रह किया। शूटर ने कहा कि, वह किसी रहस्य के बारे में उसे बताना चाहता है। इसके साथ ही शूटर ने एक स्माइली चेहरे वाला इमोजी संदेश दूसरे यूजर (लड़की) को दिया।
      हालांकि उसने लड़की को अपना राज कभी नहीं बताया। सुबह 9:16 बजे उस शूटर का आखिरी संदेश था ....'Ima air out.'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+