एयरहोस्टेस की शॉर्ट ड्रेस पर भड़की यात्री ने की शिकायत-कहा इतनी छोटी स्कर्ट कि दिखता है अंडरगारमेंट्स
Recommended Video

नई दिल्ली। फ्लाइड में यात्रियों की मदद के लिए क्रू मेंबर्स होते हैं। इन क्रू मेबर्स की यूनिफॉर्म बेहद मॉडर्न और स्मार्ट लुकिंग होती हैं। खासकर बात करें एयरहोस्टेस की तो वो बेहत की स्मार्ट और खूबसूरती से अपने ड्रेस को कैरी करती है, लेकिन एक यात्री को एयर एशिया की एयरहोस्टेस की ये ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई। यात्री ने एयरहोस्ट्स के इस शॉर्ट ड्रेस को लेकर शिकायत कर दी। एयरहोस्टेस की छोटी ड्रेस पर भड़की इस महिला यात्री ने अपनी शिकायत को न केवल संबंधित विभाग के राजनेता तक पहुंचाया बल्कि फेसबुक पर भी अपनी शिकायती पत्र को पोस्ट कर दिया।

एयरहोस्टेस की शॉर्ट ड्रेस पर भड़की यात्री
महिला यात्री को एयर एशिया की एयरहोस्टेस की यूनिफॉर्म बेहद आपत्तिजनक लगी। उन्होंने कहा कि उनकी स्कर्ट बेहद छोटी होती है। कई बार तो उनकी स्कर्ट से उनके अंतर्वस्त्र नजर आते हैं। हालांकि उन्हें बाकी के क्रू मेंबर्स की ड्रेस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन एयरहोस्टेस की छोटी ड्रेस उन्हें भड़काऊ लगी। जिसके बारे में उन्होंने मलेशिया के सीनेटर हनीफी मामत को शिकायती पत्र लिखा।

एयरहोस्टेस की स्कर्ट जरूरत से ज्यादा छोटी
न्यूजीलैंड की रहने वाली डॉ जून रॉबर्टसन अपने पत्र में लिखा कि वो साल में दो बार मलेशिया जाती हैं। विमान में सफर के दौरान उन्हें एयर एशिया की एयरहोस्टेस की छोटी स्कर्ट बेहद आपत्तिजनक लगी। वो उनकी ड्रेस के कारण घृणित महसूस कर रही थी। उन्होंने अपने खत में जिक्र किया है कि एयरहोस्टेस की स्कर्ट इतनी छोटी होती है कि वह जब झुकती है तो कई बार उसके अंतर्वस्त्र दिख जाते हैं, जो सही नहीं है।

आपत्तिजनक यूनीफॉर्म्स पर उठाए सवाल
महिला ने एयर एशिया की महिला एयरहोस्टेस की यूनिफॉर्म को आपत्तिजनक बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि पुरुष स्टाफ के कपड़ों से किसी प्रकार की आपत्ति नहीं थी। वहीं उनकी शिकायत पर सीनेटर ने कहा है कि मलेशियन एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट्स को शरिया का पालन करने वाली ड्रेस पहननी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications