विजय माल्या ने कहा- मुझे फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रही हैं भारत की दो राजनीतिक पार्टियां

9000 हजार करोड़ रुपये के लोन की रकम जमा न करने और विदेश भागने के आरोपी विजय माल्या का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब भारतीय अधिकारी ब्रिटिश अधिकारियों से उनके प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

लंदन। शराब कारोबारी विजय माल्या ने गुरुवार को राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा है। माल्या ने कहा कि वह भारत की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के लिए फुटबॉल की तरह हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'भारत की दो बड़ी पार्टियां मुझे राजनीतिक फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।' माल्या ने प्रत्यर्पण की खबरों को लेकर भारतीय एजेंसियों को चुनौती दी है कि उनके पास जो भी सबूत हों लेकर आएं।

विजय माल्या ने कहा- मुझे फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रही हैं भारत की दो राजनीतिक पार्टियां

'मुझे किसी की दया की जरूरत नहीं'
विजय माल्या ने कहा, 'उनके पास जो भी सबूत हैं लेकर आएं। मुझे संदेह है कि उनके पास ऐसा कुछ है। अगर उनके पास कोई सबूत है तो कानून खुद अपना काम करेगा। मैं ब्रिटिश कानून के दायरे में सुरक्षित हूं जब तक कि इसे गलत नहीं ठहरा दिया जाता।' माल्या ने कहा कि उन्हें किसी की दया की जरूरत नहीं है। वह खुश हैं। WATCH: बाबा रामदेव का गाना सुनकर हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे, वायरल हुआ VIDEO

ब्रिटिश सरकार से माल्या के प्रत्यर्पण की बातचीत जारी
9000 हजार करोड़ रुपये के लोन की रकम जमा न करने और विदेश भागने के आरोपी विजय माल्या का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब भारतीय अधिकारी ब्रिटिश अधिकारियों से उनके प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पिछली मुलाकात के बाद अधिकारियों ने कहा था कि यह मुलाकात काफी फायदे का सौदा रही है। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी के अलावा सीबीआई, ईडी और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+