डोनाल्ड ट्रंप बोले-मुझे मालूम किस हालत में हैं किम जोंग उन, जल्द ही आपको भी बताऊंगा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पास नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के स्वास्थ्य की जानकारी और जल्द ही इस बारे में बाकी लोगों को भी पता लगेगा। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते से किम जोंग की हेल्थ को लेकर असमंजस बना हुआ है। ट्रंप की मानें तो वह किम जों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। गौरतलब है कि साउथ कोरिया की तरफ से उन खबरों से इनकार कर दिया है कि किम जोंग की मौत हो गई है या वह कोमा में चले गए हैं।
Recommended Video

एक हफ्ते पहले भी दी शुभकामनाएं
सोमवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से मुखातिब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको अभी कुछ भी नहीं बता सकता हूं, हां मेरे पास इस बारे में बेहतर जानकारी है लेकिन अभी इस पर बात नहीं कर सकता हूं। मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' एक हफ्ते पहले भी ट्रंप ने किम जोंग उन को बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी थी। ट्रंप ने बस इतना ही कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि किम ठीक हो जाएं। उन्होंने किम के खराब स्वास्थ्य और सर्जरी की खबरों पर कुछ और टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया था। जून 2018 में डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति थे जिन्होंने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात की थी।
साउथ कोरिया के NSA ने भी किया इनकार
साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार मून चुंग इन ने भी रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमारी सरकार की स्थिति इस बात पर अडिग है।' चुंग, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में आगे कहा, 'किम जोंग उन जिंदा है और स्वस्थ है।' किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को हुई कोरिया वर्कर्स पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग में देखा गया था। इसकेबाद से ही वह सार्वजनिक समारोहों से गायब हैं। 15 अप्रैल को उनके दादा किम इल सु्ंग का बर्थडे था जो नॉर्थ कोरिया के फाउंडर भी हैं, इस मौके पर देश में बड़े स्तर पर समारोहका आयोजन होता है और किम हर वर्ष इसमें शिरकत करते हैं। मगर इस बार वह इससे गायब थे और इसके बाद ही उनके खराब स्वास्थ्य की अटकलें लगाई जाने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications