Australia mass fish deaths: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी में मचा हाहाकार, अचानक मरने लगीं मछलियां
Dead Fishes in Australia: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी डार्लिंग में लाखों मरी हुई मछलियां मिली हैं। इन मछलियों के मरने की वजह हीट वेब बताया जा रहा है।

Image: Oneindia
ऑस्ट्रेलिया की एक नदी में लाखों मरी हुई मछलियां पाई गई हैं। इन मरी मछलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन मरी हुई मछलियों की संख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर तक नदी में पानी की जगह मरी मछलियां ही दिख रही हैं। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी डार्लिंग की बताई जा रही है। बीते पांच सालों में ये तीसरी बार है जब नदी में भारी संख्या में मछलियों की मौत हुई है।
ऑक्सीजन की कमी से मरी मछलियां?
न्यू साउथ वेल्थ प्रशासन ने कहा कि मेनिन्डी के छोटे शहर के पास डार्लिंग नदी में ये मछलियां मरी मिली हैं। ये इलाका सिडनी से 1000 किमी दूर पश्चिम में है। उनके मुताबिक ऐसी सामूहिक हत्या 2018 और 2019 में भी देखी गई थी। प्रांतीय सरकार ने कहा, 'इन मछलियों की मौत पानी में कम ऑक्सीजन स्तर से जुड़ी हुई है क्योंकि बाढ़ का पानी कम हो गया है।' गर्म पानी में ठंडे पानी की तुलना में कम ऑक्सीजन होता है। यदि धूप बढ़ती है और बारिश नहीं होती तो मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मरने लगती हैं।
मछलियों पर हीट वेव का असर
इससे पहले चेतावनी भी दी गई थी कि बढ़ते तापमान के चलते वीकेंड पर नदी में ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। अगले हफ्ते तापमान के कम होने की उम्मीद है। नदी की देखभाल करने वाली अथॉरिटी का कहना है कि हाल के दिनों में नदी में बाढ़ आई थी जिस वजह से नदी में बोनी हेरिंग और कार्प जैसी मछलियों की आबादी में काफी वृद्धि हुई थी। लेकिन इन मछलियों पर हीट वेव का काफी असर पड़ा है। इन मछलियों के मरने के पीछे की वजह यही हो सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की ये अब तक की बड़ी घटना है। जबकि इससे पहले मेनिन्डी में मछलियों की मौत के लिए लंबे सूखे और फिर जहरीले शैवाल को जिम्मेदार ठहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications