शकी डॉक्टर ने किचन में लगाया सीक्रेट कैमरा, ड्रिंक में जहर मिलाती नजर आई पत्नी, फूले हाथ-पांव

जैक चेन और यू एमिली यू की शादी करीब 10 साल पहले हुई है और फिर धीरे धीरे उनके रिश्ते में खटास आने लगी थी।

कैलिफोर्निया, अगस्त 10: बहुत पुरानी कहावत है, शक किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर देता है, लेकिन हम आपको उस डॉक्टर की कहानी बताने वाले हैं, जिसकी जिंदगी शक ने ही बचा ली है। अगर डॉक्टर अपनी पत्नी पर शक कर किचन में सीक्रेट कैमरा नहीं लगाता, तो हो सकता है, वो अपनी कहानी बताने के लिए जिंदा भी नहीं रहता है। ये कहानी इरविन की है, जहां एक डॉक्टर पति ने त्वचा विशेषज्ञ पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सीक्रेट कैमरे में कैद पत्नी का 'पाप'

सीक्रेट कैमरे में कैद पत्नी का 'पाप'

रिपोर्ट के मुताबिक, ये कहानी अमेरिका के कैलिफोर्निया का है, जहां पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ जहर देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने अपने आरोपों के साथ पुलिस के सामने सीक्रेट कैमरा भी पेश किया है, जिसमें दिख रहा है, कि त्वचा विशेषज्ञ पत्नी पति के ड्रिंक में ड्रेन क्लीनर मिला रही थी। अदालती दस्तावेजों में भी इस बात का जिक्र किया गया है और सीक्रेट कैमरे को बकायदा सबूत के तौर पर कोर्ट में जमा किया गया है। सीक्रेट कैमरे से पता चला है, कि पत्नी अलग अलग मौकों पर पति के ड्रिंक में ड्रेन क्लीनर मिला देती थी और चुपके से पति को पिला देती थी।

शक होने पर लगाया कैमरा

शक होने पर लगाया कैमरा

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, डॉक्टर पति का नाम जैक चेन है, जो एक डॉक्टर हैं, वहीं पत्नी का नाम यू एमिली यू है, जिसे अब पुलिस ने पति को कथित तौर पर जहर देकर मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की उम्र 45 साल है और पति का सीक्रेट वीडियो देखने के बाद ही पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अदालती दस्तावेजों में पता चला है, कि महिला ने अपने पति और बच्चों को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया है और उनके साथ अपमानजनक संबंध बनाए हैं।

10 साल पहले हुई थी शादी

10 साल पहले हुई थी शादी

जैक चेन और यू एमिली यू की शादी करीब 10 साल पहले हुई है और फिर धीरे धीरे उनके रिश्ते में खटास आने लगी थी और इसी बीच एक दिन डॉक्टर जैक चेन को अपनी पत्नी पर शक हुआ और उन्होंने किचन में सीक्रेट कैमरा लगवा दिया, जिससे पता चला, कि पत्नी उसके ड्रिंक्स में नाली साफ करने वाला कैमिकल मिला दिया करती थी। महिला को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और फिर उसे जमानत भी दे दिया गया है। वहीं, मामले की अगली सुनवाई की तारीख 18 अगस्त तय किया गया है। वहीं, पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के साथ साथ उससे छुटकारा पाने के लिए तलाक की अर्जी भी उसी दिन दायर कर दी है। साल 2012 में शादी करने वाले इस दंपति के दो बच्चे हैं, एक आठ साल की बेटी है और एक सात साल का बेटा है।

गालियां देने और मारपीट का आरोप

गालियां देने और मारपीट का आरोप

अदालती दस्तावेजों में कहा गया है, कि एमिली अक्सर अपने बच्चों से मारपीट करती रहती थी और जब भी बच्चों को नींद आती थी, तो फिर उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती थी। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अगर बच्चे उसकी इजाजत के बिना सो जाते थे, तो वो उन्हें अपने कमरे में बुलाकर शारीरिक सजा देती थी और उन्हें घंटों तक जगाकर रखती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एमिली गुस्सा होने के बाद अपने बच्चों पर एक चीनी भाषा में एक कवाहत कहती है, जिसका मतलब 'मर जाओ' होता है। इसके साथ ही वो अकसर अपने बच्चों को पागल कहकर संबोधित करती रहती है, जिससे बच्चे मानसिक तौर पर परेशान हो गये हैं।

कैसे पता चला ड्रिंक में है जहर?

कैसे पता चला ड्रिंक में है जहर?

पति ने पुलिस को बताया कि, इसी साल मार्च महीने से वो जब नींबू पानी पीता था, तो उसे कुछ अजीब स्वाद लगने लगा था। एक डॉक्टर ने उसे गैस की समस्या से निजात पाने के लिए गर्म नींबू पानी पीने की सलाह दी है, लेकिन मार्च के बाद उसे नींबू पानी का स्वाद थोड़ा थोड़ा अजीब लगने लगा, जिसके बाद उसने किचन में सीक्रेट कैमरा लगा दिया, ताकि उसे हकीकत पता चल सके। कोर्ट में जो तस्वीरें पेश की गई हैं, उनमें महिला को पति के ड्रिंक में ड्रेन क्लीनर मिलाते हुए देखा जा रहा है और ड्रेन क्लीनर मिलाने के बाद वो अपने पति को नींबू पानी पीने के लिए देती है। हालांकि, महिला के वकील ने तमाम आरोपों को झूठा बताया है। वहीं, पति ने कहा है कि, बच्चे होने से पहले सबकुछ ठीक था, लेकिन बच्चे होने के बाद उसकी पत्नी काफी बदल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+