मैथ्यू: मरने वालों की संख्या पहुंची 800, 6 लाख घर प्रभावित

नई दिल्ली। समुद्री तूफान मैथ्यू ने हैती में बुरी तरह से कहर बरपाया है। इस तूफान के चलते अब तक वहां 800 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां के प्रायद्वीप पेननिसुला का सबसे महत्वपूर्ण शहर जेरेमी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

hurricane

बताया जा रहा है कि यहां 80 प्रतिशत घर ढह गए हैं। यहीं के दक्षिणी क्षेत्र सूद में भी 30 हजार मकान बर्बाद हो गए हैं। मैथ्यू की मचाई तबाही के कारण यहां राष्ट्रपति के चुनाव टाल दिए गए हैं।

6 लाख घर प्रभावित

कैटेगरी 4 का तूफान अब फ्लोरिडा पहुंच गया है जहां इसकी वजह से 6 लाख घर प्रभावित हुए हैं। साथ ही जिन इलाकों में इसका असर है वहां बिजली नहीं है। 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलते मूसलाधार बारिश हुई।

बताया गया कि अब तक यहां 1 शख्स की मौत हुई है।

इस तूफान के कारण संभावना जताई जा रही है सेंट जॉन्स नदी 2.7 मीटर ऊपर तक बह सकती है। साथ ही यहां ते नीचले इलाके जैक्सनवाइल, उत्तरी फ्लोरिडा विशेष तौर पर खतरे के निशान पर हैं।

फ्लोरिडा में तूफान के कारण अब तक 3,862 उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं हालांकि मियामी और पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को चलाया जा रहा है वहीं वाणिज्यिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

hurricane

किए गए भारी इंतजामात

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने तूफान की आशंका के मद्देनजर केप केनरेवल स्थित स्पेस लॉन्च साइट की सिक्योरिटी के भारी इंतजामात किए हैं।

अमेरिकी वायुसेना ने भी अपने साजो सामान की सुरक्षा के लिए सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

बताया गया कि तूफान के दौरान किसी हलात से निपटने के लिए केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कंट्रोल सेंटर के पास मौजूद बंकर में 116 लोगों की टीम तैयार है। बताया जा रहा है कि कैरिबियन मुल्कों में करीब एक दशक बाद इतना ताकतवर तूफान आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+