अब बाइडेन के बेटे से भिड़ गए एलन मस्क, हंटर ने सुनाई खरी-खोटी तो टेस्ला चीफ ने दिलाई लीक वीडियो की याद
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडेन और टेस्ला एवं स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। हंटर बाइडेन ने एलन मस्क को दुनिया का सबसे मूर्ख बुद्धिमान शख्स करार दिया है। इसके जवाब में मस्क ने भी हंटर बाइडेन को खूब खरी-खोटी सुनाई।
एक पॉडकास्ट में हंटर बाइडेन ने मस्क पर उनके बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टेस्ला चीफ को लोकतंत्र या फिर अभिव्यक्ति की आजादी की परवाह नहीं है। हंटर ने एक्स के मालिक को बहुत बिगड़ैल इंसान बताया।

हंटन ने कहा कि एलन मस्क मानिसक रूप से असंतुलित हो चुके हैं। उन्हें खुद के अलावा किसी और की परवाह नहीं हैं। उन्हें लोकतंत्र में यकीन नहीं है। हंटर ने पॉडकास्ट में संगीतकार मॉबी से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या आपने कभी उन्हें कुछ ऐसा करता देखा है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए हो?
इसके जवाब में एलन मस्क ने 2019 में हंटर बाइडेन के लीक हुए वीडियो को लेकर उनका मजाक बनाया। मस्क ने पूछा कि वास्तव में वह किस गलत जानकारी के बारे में बात कर रहे हैं? एलन मस्क ने तंज कसते हुए कहा, 'हंटर ने अपराध करते हुए खुद के इतने सारे वीडियो बनाए कि उसे सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए!'
एलन मस्क, हंटर बाइडेन के उस कुख्यात वीडियो का संदर्भ दे रहे थे जो उनके द्वारा एक कंप्यूटर मरम्मत की दुकान पर छोड़े गए लैपटॉप से बरामद हुए थे। गौरतलब है कि साल 2019 में हंटर अपना मैकबुक प्रो लैपटॉप एक रिपेयर शॉप में ठीक कराने को दिया था।
हंटर बाइडेन के इस लैपटॉप में 1 लाख से ज्यादा एसएमएस, 2000 से ज्यादा फोटोज और कई दर्जन वीडियो थे। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वे एक महिला के बालों को पकड़कर खींच रहे थे। इसके अलावा उनकी दो टॉपलेस महिलाओं के साथ भी तस्वीर वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications