नाइजीरिया में नाव पलटने से 103 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
नाइजीरिया में नाव पलटने से सैकड़ों लोगों के डूबने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार नाव पेड़ से टकराकर नदी में पलट गई, जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई है.
नाईजीरिया में सैकड़ों लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार नाइजर नदी में नाव डूबने से सैकड़ों लोगों के डूबने की आशंका है। नाव में शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमान सवार थे।
जानकारी के अनुसार नाव में तकरीबन 300 लोग सवार थे, इसी दौरान एक पेड़ से टकराने की वजह से नाव पलट गई। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह हुआ है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कवारा स्टेट पुलिस के प्रवक्ता ओकासनमी अजयी एजेयी ने बताया कि अभी तक 103 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। अभी भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, ऐसे में मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।
ट्रेडिशनल चीफ अब्दुल गाना लुकपाडा ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए आए कुछ मेहमान यहां फंसे थे तो उन्होंने नाव से जाने का फैसला लिया। भारी बारिश की वजह से नाइजर के कपाड़ा में सड़क पर पानी भर गया था, जिसकी वजह से ये लोग नाव से जा रहे थे।
पास के गांव में शादी का कार्यक्रम था,इसी में शामिल होने के लिए ये लोग जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। जो लोग शादी में शामिल हुए वह भारी बारिश की वजह से यहां फंस गए थे।
ऐसे में जो लोग बाइक से आए थे वह सड़क के रास्ते नहीं जा पाए और उन्होंने नाव से जाने का फैसला लिया। लेकिन नाव सोमवार की सुबह 3-4 बजे के बीच पलट गई। पानी काफी ज्यादा होने की वजह से सैकड़ों लोग डूब गए। जानकारी के अनुसार 53 लोग बच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications