ऑस्ट्रेलिया में आफत की गर्मी, बढ़ते तापमान से मर रहे हैं चमगादड़
नई दिल्ली। भारत के लोग जहां कपकपाती सर्दी से परेशान हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से यहां परेशानी बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी यहां के चमगादड़ों को हो रही है। आफत की गर्मी उनके लिए मौत लेकर आई है। भीषण गर्मी में ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में चमगादड़ों की मौत हो रही है।

बीते कुछ ही दिनों में यहां सैकड़ों की तादाद में चमगादड़ मर रहे हैं। इस मामले पर वन कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते तापमान की वजह से चमगादड़ों की मौत हो रही है। इस भीषण गर्मी की वजह से चमगादडो़ं के ब्रेड फ्राई हो रहे हैं और उसकी वजह से उनकी मौत हो रही है। गर्मी की वजह से जमीन पर चमगादड़ों का ढ़ेर लग जाता है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बड़े आकार के चमगादड़ पाए जाते हैं, जिसे फ्लाइंग फॉक्स के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications