पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिले 500 शव! सभी का सीना खुला हुआ, आंतरिक अंग हैं गायब

कुछ मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों के मुताबिक इनकी संख्या 500 से भी अधिक है। इन सभी शवों का सीना खुला हुआ है और शरीर के भीतर पाए जाने वाले महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों को निकाल लिया गया है।

पाकिस्तान (Pakistan) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान के मुल्तान शहर के निश्तार अस्पताल (Nishtar Hospital) की छत पर काफी अधिक संख्या में लावारिस शव (dead bodies) पाया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों के मुताबिक इनकी संख्या 500 से भी अधिक है। इन सभी शवों का सीना खुला हुआ है और शरीर के भीतर पाए जाने वाले महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों को निकाल लिया गया है। पाकिस्तान प्रशासन ने घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Nishtar hospital

Image- Twitter

छत पर खुली हालत में सड़ रहे थे शव

इससे पहले, निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें छत पर खुले में सड़ते हुए शवों को दिखाया गया है। इन क्षत-विक्षत शवों को ऊपरी मंजिल और लकड़ी की पुरानी खाट पर फेंक दिया गया था। निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ सज्जाद मसूद ने दिल दहला देने वाली घटना पर एक बयान जारी किया और दावा किया कि "खुले आसमान के नीचे" शव सड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच समिति का किया गया गठन

सज्जाद ने कहा कि मामले की जांच के लिए जांच समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि छत पर "दर्जनों" शव थे। उन्होंने दावा किया कि छत पर केवल चार शव थे जिन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दिया गया था जिन्हें मेडिकल छात्रों की शिक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। इससे पहले वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया था। जिसके बाद अस्पताल में दहशत फैल गई।

तीन दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

चौधरी जमां गुर्जर ने सभी शवों के अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया और अधिकारियों को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद दक्षिण पंजाब के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने डॉन अखबार को बताया कि छात्र इन शवों का इस्तेमाल मेडिकल एक्सपेरिमेंट के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शवों का प्रयोग पहले ही किया जा चुका था और उन्हें आगे चिकित्सा उपयोग के लिए हड्डियों और खोपड़ी को निकालने के लिए छत पर रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+