आर्थिक तंगी से जुझ रहा श्रीलंका, बड़ी संख्या में राष्ट्रपति के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, कर्फ्यू लगा

कोलंबो, 01 अप्रैल। श्रीलंका के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। जबरदस्त आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे श्रीलंका के लोगों ने गुरुवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में बैनर और तख्यितां थी, जिसपर लिखा था गोटाबाया वापस जाओ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति भवन के बाहर पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों को देखते हुए राजपक्षे के घर के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, सेना के जवानों को यहां तैनात किया गया है। श्रीलंका मीडिया के अनुसार देश की मौजूदा स्थिति को संभालने में सरकार की विफलता को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया

Recommended Video

    Sri Lanka में हालात बिगड़े, आर्थिक संकट के बीच President House के बाहर जुटे Protester |वनइंडिया हिंदी
    Sri lanka

    डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हालात को देखते हुए तत्काल प्रभाव से नॉर्थ कोलंबो, साउथ कोलंबो, कोलंबो सेंट्रल, नुगेगोडा पुलिस डिवीजन में कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति कोरोना महामारी के बाद काफी मुश्किल हालात में पहुंच गई है, देश का पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। श्रीलंका इस समय विदेशी मुद्रा की भारी कमी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से तेल, ऊर्जा, गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। श्रीलंका ने मित्र देशों से इस संकट की घड़ी में मदद करने को कहा है। इस समय श्रीलंका में हर दिन 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। श्रीलंका की मुद्रा की बात करें तो एसएलआर अमेरिका के डॉलर की तुलना में 90 तक पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+