चोरों की मदद से सुलझी चेल्सिया बॉम्बिंग की गुत्थी!
मैनहैट्टन। अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में शनिवार को हुए बम धमाकों में जिस अहमद खान रहामी की गिरफ्तारी हुई है दरअसल उसे पकड़वाने में चोरों की अहम भूमिका रही है।

दो अलग-अलग केसों में न्यूयॉर्क की गलियों और स्टेशनों से बैग चुराकर भागने वाले चोरों ने एजेंसियों को रहमानी के खिलाफ अहम सुराग दिए। इन बम धमाकों में दर्जन भर लोग घायल हो गए थे।
चेल्सिया में रहमानी ने दो बम प्लांट किए थे जिसमें से एक बम 23वीं गली में फट गया था। दो चोरों ने अनजाने में उसे दूसरा बम जो कि एक प्रेशर कुकर बम था उसे 27वीं गली में छोड़ने पर मजबूर कर दिया थ।
सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक एक युवक ने, जिसने काफी अच्छे कपड़े पहने थे। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक वे दोनों इस सूटकेस को अपने साथ ले जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने चोरों ने गलती से विस्फोटक को खराब कर दिया था। पुलिस की मानें तो अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन शायद दोनों चोरों ने कोई तार निकाल दी थी।
बम निष्क्रिय हो गया और फिर जांचकर्ता उस मोबाइल फोन का परीक्षण करने में सफल रहे जो बम से जुड़ा था। बाद में पता लगा कि इस फोन का रहामी के परिवार से ताल्लुक था।












Click it and Unblock the Notifications