भ्रष्टाचार के मामले में सैमसंग मालिक से 22 घंटे तक पूछताछ, खाने को मिला घटिया खाना
राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाई से जुड़े भ्रष्टाचार केस में हो रही है साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ग्रुप के मालिक से पूछताछ। न 22 घंटे तक सोने दिया गया और लंच में मिला सिर्फ पांच डॉलर का लंच बॉक्स।
सियोल। साउथ कोरिया, भारत की तुलना में छोटा देश है लेकिन यह देश भारत को भ्रष्टाचार के मामले में एक सीख दे सकता है। साउथ कोरिया में सैमसंग ग्रुप के मालिक को भ्रष्टाचार की जो सजा मिल रही है, उसे जानकर भारत को ऐसे मामलों को बिना भेदभाव के हल करने की सीख मिल सकती है। जे वाई ली सैमसंग ग्रुप के मालिक हैं और उनसे एक करप्शन स्कैंडल के सिलसिले में पूछताछ हो रही है, यह स्कैंडल साउथ कोरियन राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाई से जुड़ा हुआ है।

6.2 बिलियन डॉलर के मालिक हैं ली
ली से 22 घंटे तक पूछताछ की गई और इस पूछताछ में उन्हें जो पांच डॉलर वाला लंच दिया गया। जो लंच ली को दिया गया उसे जाजानगेमेयॉन कहते हैं। इसके अलावा डिनर में उन्हें चाइनीज ब्लैक बीन पेस्ट नूडल दिया गया जिसे साउथ कोरिया में सस्ता खाना कहते हैं। इस 22 घंटे में ली को एक भी मिनट के लिए सोने को नहीं मिला। आपको बता दें कि ली के पास 6.2 बिलियन डॉलर की दौलत है। शुक्रवार की सुबह ली ने राजधानी सियोल के सर्दन सियोल ऑफिस को छोड़ा था। ली ने वही कपड़े पहने हुए थे जो उन्होंने एक दिन पहले ऑफिस आते समय पहने थे। 48 वर्ष के ली जब बाहर आए तो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था कि वह पूछताछ के बाद कितने थके हुए या इसका कितना असर उन पर पड़ा है। ली से दो ऑफिसर्स ने पूछताछ की जिसमें से एक का नाम 'शैबोल स्नाइपर' है। ली ने मीडिया से बात नहीं की लेकिन एक प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को पूछताछ के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि न तो ली सोए और न ही कोई अधिकारी।
कंपनी पर लगा लॉबिंग का आरोप
साउथ कोरिया में इस बात की जांच की जा रही है कि राष्ट्रपति की दोस्त चोआई सून के बिजनेस और फाउंडेशन को सैमसंग की ओर से 25 बिलियन डॉलर दिए गए। यह रकम नेशनल फंड के सपोर्ट में दी गई थी जो सैमसंग से जुड़े दो संस्थानों के मर्जर के लिए थी। बुधवार को ली को संदिग्ध बताया गया और गुरुवार की सुबह उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा गया। वर्ष 2014 में उनके पिता ली कुआन ही की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी और फिर उन्हें इस कंपनी का हेड बनाया गया। सैमसंग पर दो फाउंडेशन के लिए पैसे देने का आरोप है। साथ ही एक चोआई की एक फर्म को भी पैसे देने का आरोप है। लेकिन उन्होंने बार-बार इन आरोपों से इंकार कर दिया कि उन्होंने सैमसंग सीएंडटटी कॉर्प और चेईल इंडस्ट्रीज इंक के मर्जर के जरिए लॉबिंग की। जिस कमरे में उनकी पूछताछ हुई उसे 'डिजिटल रिकॉर्डिंग इंटरोगेशन रूम' कहते हैं। इसे राष्ट्रपति के भ्रष्टाचार केस की सुनवाई के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इस कमरे में एक मेज और करीब छह कुर्सियां हैं और यह सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इसके अलावा इसमें एक डेस्कटॉप कंप्यूटर और प्रिंटर के अलावा एयर प्यूरीफाइर भी है।












Click it and Unblock the Notifications