आपके लिए मजा होगा,लेकिन सीरिया में बच्‍चों लिए उम्‍मीद है पोकेमॉन

दमिश्‍क। पोकेमॉन गो आजकल खबरों में है एक ऐसा गेम जिसमें आपको कुछ वर्चुअल कैरेक्‍टर्स को पकड़ना होता है। यह गेम सीरिया के बच्‍चों के बीच भी अब सुर्खियां बटोर रहा है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि जहां दुनिया के बाकी हिस्‍सों में लोग इस गेम को मजे के लिए खेल रहे हैं तो वहीं सीरिया में बच्‍चे एक उम्‍मीद के साथ पोकेमॉन की ओर देख रहे हैं।

syria-kids-pokemon-go

दुनिया का ध्‍यान सीरिया की ओर आकर्षित करना

पहले सिविल वॉर और अब आईएसआईएस ने सीरिया की तस्‍वीर को इतना बदरंग कर दिया है कि आप उसे देखने की चाहत भी नहीं रखेंगे। यहां के बच्‍चे शायद सबसे बुरी हालत में सांस लेने को मजबूर हैं।

सीरिया के मीडिया ऑफिस की ओर से पोकेमॉन की एक फोटो लिए हुए कुछ बच्‍चों की फोटोग्राफ सीरीज सामने आई है। इस सीरीज में बच्‍चों की हालत को देखकर आपके भी आंसू निकल आएंगे। इस सीरीज का मकसद दुनिया का ध्‍यान सीरिया की ओर आ‍कर्षित करना है।

'पोकेमॉन मुझे ले जाओ'

बच्‍चों ने हाथ में पोकेमॉन की फोटो ली हुई है और उसके नीचे एक टेक्‍स्‍ट लिखा हुआ है। यह टेक्‍स्‍ट अरबी भाषा में है जिसमें बच्‍चे अपनी-अपनी लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं और मदद की अपील कर रहे हैं।

एक बच्‍चा पोकेमॉन को बता रहा है, 'पोकेमॉन मैं सीरिया के इदलिब में हूं। क्‍या तुम यहां पर आकर मुझे बचाओगे?' एक बच्‍चे ने लिखा है कि वह अलेप्‍पो के गांव काफ्र नब्‍ल में रहता है पोकेमॉन आए और उसे ले जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+