इजिप्ट के एक हादसे से मिला लादेन को अमेरिका पर हमला करने का आइडिया
वाशिंगटन। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुआ आतंकी हमला आज तक एक भयंकर और बड़ा आतंकी हमला माना जाता है।अमेरिका में पैसेंजर एयरक्राफ्ट के जरिए हमले का आइडिया अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के दिमाग में वर्ष 1999 में इजिप्ट में हुए एक प्लेन क्रैश के उस हादसे से आया था।

अल कायदा ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन 'अल-मसरा' में यह बात कही है। मैगजीन में लिखा है कि 11 सितंबर, 2001 के हमले की तरकीब इजिप्ट के को-पायलट कामिल अल बतूती की कहानी से सूझी थी।
कामिल ने इजिप्ट एयर के विमान को समंदर में गिरा दिया था। इस घटना में 217 लोग मारे गए थे, जिनमें 100 अमेरिकी शामिल थे। यह विमान लॉस एंजिलिस से राजधानी काइरो जा रहा था।
उसने कहा कि जब ओसामा ने इस हादसे के बारे में सुना तो उसने सवाल किया, 'उसने पास की किसी बिल्डिंग में विमान को क्यों नहीं टकराया?' इजरायल के न्यूजपेपर 'यरूशलम पोस्ट' के अनुसार कामिल बलूती ने यह हरकत क्यों की थी, इसको लेकर उस वक्त बहुत अटकलें लगीं।
आतंकवाद के पहलू को भी देखा गया। बाद में कहा गया था कि कामिल ने अपनी कंपनी की ओर से अपने खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई का बदला लेने के लिए यह आत्मघाती कदम उठाया।
ओसामा को इस घटना के पीछे की वजह से कोई लेना देना नहीं था। उसका इरादा इसी घटना की तर्ज पर अमेरिका को दहलाने का था और उसने यहीं से अमेरिका पर एयरक्राफ्ट्स के जरिए हमले करने की योजना पर काम शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications