कुर्दी के बाद अब ओमरान, सीरिया के संकट की नई 'तस्‍वीर'

दमिश्‍क। पांच वर्ष का नन्‍हा ओमरान दकनीश जो शायद अपने दोस्‍तों के साथ सीरिया के शहर अलेप्‍पो में खेल रहा होगा, अचानक ही एक एयरस्‍ट्राइक का निशाना बन जाता है। उसे नहीं पता कि आखिर क्‍यों वह उस मलबे में दब गया जो ऊपर से आई मिसाइल के टारगेट्स में से एक था।

syria-war-and-kids

पांच वर्षों से जारी युद्ध

ओमरान की तस्‍वीर इस कदर मार्मिक थी कि सीएनएन की रिपोर्टर केट बोल्‍डउआन जब उसके बारे में अपने शो में बयां कर रही थीं तो वह खुद को रोने से रोक नहीं पाईं।

ओमरान से पहले जब तीन वर्ष के आयलान कुर्दी की पानी में डूब कर मौत हुई थी और उसकी तस्‍वीर सामने आई थी तो भी कुछ ऐसा ही नजारा था।

अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आपको बताते हैं। ओमरान, अयलान कुर्दी के बाद वह बच्‍चा बन गया है जो सीरिया में पिछले पांच वर्षों से जारी हालातों की गवाही दे रहा है।

किसने किया हमला कोई नहीं जानता

ओमरान की जो तस्‍वीर और वीडियो आया है वह वाकई दहला देने वाला है। ओमरान सीरिया के अलेप्‍पो में स्थित कतरजी पर हुए हमले में घायल हो गया था।

उसे मलबे से निकाला गया और उसका हैरान चेहरा सीरिया की एक और पहचान बन गया। हमला रूस की ओर से हुआ या सरकारी फोर्सेज की ओर से हुआ कोई भी नहीं जानता है।

अब तक 50,000 बच्‍चों की मौत

सीरिया में जब से सिविल वॉर शुरू हुआ है यहां के बच्‍चों पर मानों एक नई आफत टूट पड़ी है। एक एक्टिविस्‍ट ग्रुप आई एम सीरिया की ओर से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2011 से अब तक 50,000 बच्‍चों की मौत हो चुकी है।

वहीं यूनीसेफ की मानें तो सीरिया में जब से हालात बिगड़े तब से लेकर अब तक करीब 8.4 मिलियन युवाओं पर इसका असर हुआ।

एक हफ्ते का सीजफायर

ओमरान की तस्‍वीर सामने आने के बाद रूस की मिलिट्री की ओर से बयान आया है। पुतिन ने कहा है कि वह अलेप्‍पो में एक हफ्ते तक सीजफायर का ऐलान करते हैं।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने भी आपस में बात की है। रूस और अमेरिका की ओर से बनाई गई एक कमेटी की ओर से मीटिंग हुई है और संकट पर चर्चा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+