बॉर्डर पर गए डोनाल्‍ड ट्रंप और अधिकारियों से पूछा पाकिस्‍तान से कितने लोग आए

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इन दिनों मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार के लिए अड़े हुए हैं। इसके अलावा वह अमेरिका आने वाले शरणार्थियों के मुद्दे पर अधिकारियों से मीटिंग भी कर रहे हैं। ट्रंप इसी मुद्दे पर जब अधिकारियों से बात कर रहे थे तो उन्‍होंने पूछा कि एजेंसियों ने इस हफ्ते पाकिस्‍तान से आने वाले कितने ऐसे शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है जो गैर-कानूनी तौर पर अमेरिका में दाखिल हुए हैं। ट्रंप का यह सवाल मैक्सिको बॉर्डर के जरिए देश में दाखिल होने वाले दक्षिण एशियाई नागरिकों के मद्देनजर था।

donald-trump-pakistan.jpg

पाकिस्‍तान के बारे में मांगा आंकड़ा

ट्रंप ने पाकिस्‍तान से आने वाले गैर-कानूनी शरणार्थियों के बारे में एजेंसियों से उस समय सवाल किया जब अधिकारी उन देशों के बारे में उन्‍हें बता रहे थे, जहां से सबसे ज्‍यादा शरणार्थियों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के एक अधिकारी की ओर से ट्रंप को बताया गया, 'अब तक 41 अलग-अलग देशों से के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल सेंट्रल अमेरिका और मैक्सिको के 133 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से कुछ भारत के भी हैं। कुछ पाकिस्‍तान के और कुछ रोमानिया से भी हैं।' इसके बाद ट्रंप ने सवाल किया, 'पाकिस्‍तान से कितने लोग हैं?'

जारी है शटडाउन

मैक्सिको पर बॉर्डर वॉल की वजह से अमेरिका में शटडाउन पिछले 20 दिनों से जारी है। अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है जब शटडाउन इतने ज्‍यादा दिनों तक चला है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिकी कांग्रेस बॉर्डर वॉल के लिए फंड नहीं देती है तब तक शटडाउन जारी रहेगा। ट्रंप को बॉर्डर वॉल के लिए 5.7 बिलियन डॉलर का फंड चाहिए। ट्रंप ने चुनाव प्रचार में हालांकि दावा किया था कि इस बॉर्डर वॉल के लिए सारा फंड वह खुद देंगे। ट्रंप ने हाल के कुछ दिनों में कहा है कि अगर कांग्रेस ने फंड नहीं दिया तो फिर वह नेशनल इमरजेंसी घोषित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+