भारत और चीन के विवाद का कारोबार पर कितना असर पड़ा?

भारत और चीन के विवाद का कारोबार पर कितना असर पड़ा?

भारत और चीन के बीच बिगड़ते रिश्ते इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पिछले कुछ सालों में भले ही दोनों देशों में गर्मजोशी दिखी थी, लेकिन उनके बीच कुछ मूलभूत विवाद अभी भी बने हुए हैं.

ऐसे में दोनों देशों के आपसी रिश्तों के भविष्य को लेकर भारत की विदेश नीति की भूमिका काफ़ी अहम हो जाती है.

भारत की पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव कहती हैं, "पिछले 45 सालों में एलएसी पर एक भी गोली नहीं चली थी लेकिन गलवान की घटना के कारण अब सबकुछ बिखरा हुआ नज़र आ रहा है."

पिछले एक दशक में भारत का चीन के प्रति दोस्ताना रवैया रहा है, चीन ने भारत में निवेश किए हैं और व्यापार करता रहा है.

सीमा पर विवाद के बाद भी भारत का चीनी मोबाइल एप्स पर बैन लगाना भी एक सीमित क़दम था.

यूरेशिया समूह के अध्यक्ष इएन ब्रेमर मानते हैं कि भारत सीमा पर विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता.

उन्होंने बीबीसी को बताया, "ये बहुत साफ़ है कि भारत की सेना चीनी सेना की गोलीबारी की क्षमता के आसपास भी नहीं है और वह सीमा पर चीन के साथ विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन भारत के पास एक बहुत लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और चीन के ख़िलाफ बोलकर अपनी राष्ट्रवादी छवि को निखारना उन्हें राजनीतिक फ़ायदा पहुंचाता है, इससे देश में इंडस्ट्री को भी मदद मिलती है और भारतीयों के लिए चीन के ख़िलाफ अपने पसंद के क्षेत्र में वापस आने का यह एक प्रभावी तरीका है."

भारत चीन के बीच व्यापार

भारत और चीन के बीच सामानों के आपसी व्यापार के विकास की कहानी उत्साहजनक है. साल 2001 में इसकी लागत केवल 3.6 अरब डॉलर थी. साल 2019 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 90 अरब डॉलर का हो गया. चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है.

भारत-चीन
Getty Images
भारत-चीन

ये रिश्ता एक तरफ़ा नहीं है. अगर आज भारत सामान्य दवाओं में दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है तो इसमें चीन का भी योगदान है क्योंकि सामान्य दवाओं के लिए कच्चा माल चीन से आता है. व्यापार के अलावा दोनों देशों ने एक दूसरे के यहाँ निवेश भी क्या है लेकिन अपनी क्षमता से कहीं कम.

साल 1962 के युद्ध और लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल में सालों से जारी तनाव के बावजूद आपसी व्यापार बढ़ता आया है.

भारत की तरफ़ से ये शिकायत रहती है कि द्विपक्षीय व्यापार में चीन का निर्यात दो-तिहाई है.

भारत चीन के बीच 50 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटे को देखते हुए, इससे अधिक कठोर कदम उठाना भारते को उल्टा पड़ सकता है. भारत के ज़रुरी है कि वो संभल कर क़दम उठाए, इलाके में अपने भू राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के साथ साथ आर्थिक ज़रुरतों का भी ध्यान रखना होगा.

चीन और भारत एक दूसरे के उत्पादकों के लिए बड़े बाज़ार हैं. साथ ही अमरीका और पश्चिमी देशों के लिए भी ये दोनों देश सबसे बड़े और आकर्षक बाज़ार हैं.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के 2019 के आँकड़ों के अनुसार विश्व की सामूहिक अर्थव्यवस्था लगभग 90 खरब अमरीकी डॉलर की है, जिसमें चीन का योगदान 15.5 प्रतिशत है और भारत का योगदान 3.9 प्रतिशत है.

विश्व की अर्थव्यवस्था के 22-23 प्रतिशत हिस्से पर दुनिया की 37 प्रतिशत आबादी की देखभाल की ज़िम्मेदारी है.

भारत और चीन के विवाद का कारोबार पर कितना असर पड़ा?

बेल्ट एंड रोड प्रजेक्ट भारत के लिए चुनौती

इसके साथ ही चीन का बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट जिसके तहत पड़ोसी देशों में भी हाइवे, रेलवे ,पोर्ट बना रहा है, भारत के आने वाल वक्त में चुनौती साबित हो सकता है.

इयान ब्रेमर के मुताबिक , "इन देशों पर चीन का बहुत प्रभाव होगा. भारतीय अपने आप को बैकफुट पर पाते हैं. चीन एक पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है जहां सरकार के इशारे पर बहुत सारे

निवेश हो रहे हैं और सरकार को राजनीतिक लाभ मिल रहा है. भारत के लिए एक बढ़ती हुई चुनौती है."

इस इलाके में स्थिरता इस बात का बहुत बड़ा योगदान होगा कि आने वाले कुछ समय में दोनों देश आपस में एक दूसरे के साथ कैसे काम करते हैं.

चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर या सीपेक भी चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बनाए जा रहे व्यापारिक नेटवर्क का हिस्सा है.

सीपेक के तहत पाकिस्तान में इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें चीन का 62 अरब डॉलर का निवेश है. चीन अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की सभी परियोजनाओं में सीपेक को सबसे महत्वपूर्ण मानता है.

15 जून को गलवान में हुई थी हिंसक झड़प

15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों की मौत हो गई थी. चीन ने हताहतों के बारे में आधिकारिक रूप से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. तब से सीमावर्ती इलाक़े में दोनों देशों की ओर से सैनिकों का जमावड़ा है.

भारत और चीन के विवाद का कारोबार पर कितना असर पड़ा?

दोनों देशों में सैनिक और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है और तनाव कम करने की भी दावा किया जा रहा है.

हालाँकि पिछले महीने जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख़ में कहा था कि दोनों देशों में बातचीत जारी है और समस्या का हल निकल जाना चाहिए. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ये मामला कहाँ तक हल होगा, इसकी गारंटी वे नहीं दे सकते.

15 जून की घटना के बाद भारत और चीन के बीच कई स्तर पर बातचीत हुई है. दोनों देशों की सेनाएँ कई इलाक़ों से पीछे भी हटी हैं, लेकिन अब भी कुछ इलाक़ों को लेकर दोनों देशों में बातचीत जारी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+