क्लाउड टेक्नोलॉजी की वजह से आईएसआईएस ऑनलाइन
बेरुत। दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन चुका आतंकी संगठन आईएसआईएस हमेशा से ही टेक्नोलॉजी और उसके प्रयोग को लेकर सुर्खियों में रहा है। आईएसआईएस एक वेबसाइट इस्दारत टीवी ऑपरेट करता है। बताया जाता है कि यह वेबसाइट यू-ट्यूब से भी ज्यादा बेहतर है। साथ ही इस वेबसाइट का आईएसआईएस की ओर से हो रहा सफल संचालन बताता है कि संगठन इस समय जोर शोर से क्लाउड टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है।
ब्लॉक होने के बाद भी ऑनलाइन रहेंगे जेहादी
आईएसआईएस के इंटरनेट प्रयोग पर दुनिया भर की एजेंसियां नजर रखे हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो क्लाउड टेक्नोलॉजी का प्रयो करके संगठन ने सभी एजेंसियों को चुनौती दे दी है कि ब्लॉक होने के बाद भी वह आसानी से इंटरनेट का प्रयोग करते रहेंगे। क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिए आतंकी हर पल अपनी मौजूदगी ऑनलाइन मीडियम पर बनाकर रख सकते हैं।
पढ़ें-अातंकियों के पास टेक्नोलॉजी देखकर हैरान रह जाएंगी एजेंसियां
डिलीट करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
इस्दारत टीवी इस वेबसाइट को तैयार करने वालों की मानें तो वह वेबसाइट पर आईएसआईएस के लेटेस्ट वीडियो हर पल अपलोड कर रहे हैं। यह साइट आईएसआईएस की विचारधारा के बारे में दुनिया को बताती है।
आईएसआईएस का दावा है कि उसकी ओर से साइट को ऑपरेट करने के लिए क्लाउड टेक्नोलॉजी का प्रयोग हो रहा है। अगर इस वेबसाइट के डिलीट भी कर दिया जाएगा तो यह दूसरे सर्वर पर आ जाएगी।
कई भाषाओं में है वेबसाइट
संगठन ने इस वेबसाइट के कई बैकअप तैयार करके रखे हैं। ऐसे में इस साइट को डिलीट करना और ब्लॉक करना काफी मुश्किल है। आईएसआईएस ने इस साइट को उस समय तैयार किया जब यू-ट्यूब ने संगठन का कंटेंट ब्लॉक करना
शुरू कर दिया। मई 2015 से आईएसआईएस के लिए सहानुभूति रखने वाले लोग इस साइट पर काम कर रहे हैं। आज यह साइट अरेबिक, फ्रेंच, अंग्रेजी, रशियन और टर्किश भाषा में मौजूद है।
भारत में है ब्लॉक
जहां तक भारत की बात है तो महराष्ट्र एटीसी की ओर से दिए गए निर्देश के बाद से इसकी वेबसाइट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत से जुड़ी कई तरह की पोस्ट्स के बाद भारतीय एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई थीं।













Click it and Unblock the Notifications