सीरिया में रूस ने एक दिन में किए 87 हमले, आईएसआईएस की उड़ी नींद
मॉस्को। मंगलवार को भले ही आतंकियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में रूस के दूतावास पर हमले कर, रूस को डराने की कोशिश की हो, लेकिन रूस पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।
रूस ने एक ही दिन में एक दो नहीं बल्कि 87 हमलों के साथ ही आईएसआईएस की घबराहट को बढ़ा दिया है। रूस की एयरफोर्स ने पिछले 24 घंटों में आईएसआईएस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।
पढ़ें-पुतिन ने खाई है आईएसआईएस को खत्म करने की कसम
30 सितंबर को रूस ने सीरिया में अपना अभियान शुरू किया था और रूस का कहना है कि यह एक दिन का उसका अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने अमेरिका की आलोचना की है।
आईएसआईएस के नौ खतरनाक हथियार
पुतिन ने अमेरिका को उसके साथ सहयोग न करने को अफसोसजनक बताया है। मॉस्को से रूसी एयरफोर्स के हेडक्वार्टर की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एयर फोर्स ने आईएसआईएस के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। रूस का कहना है कि वह हवाई हमले में आईएसआईएस को निशाना बना रहा है।
वहीं दूसरी ओर रूस के विदेश मंत्री सर्गई लावारोव ने दमिश्क में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह आतंकवादी हमला आतंक के खिलाफ युद्ध के समर्थकों को डराने तथा उनको चरमपंथ के खिलाफ लडाई में शामिल नहीं होने देने के लिए किया गया।













Click it and Unblock the Notifications