सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई डोकलाम पर चीन की हकीकत

बीजिंग। भारत और चीन के बीच चल रहा डोकलाम मुद्दा बीते महीने हल हो गया था। लेकिन एक बार फिर से डोकलाम का जिन्न बाहर आ गया। ताजा मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि चीन ने डोकलाम में भारी बदलाव कर दिया है। यह जानकारी समाचार चैनल NDTV की ओर से सैटेलाइट तस्वीरों की ओर से मिली है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि डोकलाम से दो अलग सड़कें चुंबी घाटी के यातुंग शहर की ओर जाती हैं, जहां चीन के सैनिक मौजूद हैं। ये सैनिक डोकलाम पठार के ऊंचाई वाले स्थान पर रह कर ऑपरेशन करते हैं। इसी पठार पर बीते महीने भारत और चीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जाने के पहले तक दोनों आमने सामने थे।

चीन ने हटा लिए थे अपने उपकरण

चीन ने हटा लिए थे अपने उपकरण

दोनों पक्षों ने जब मामले को सुलझाने का फैसला किया था तो चीन ने अपने बुलडोजर और अन्य उपकरण हटा लिए थे। इस मसले पर इसी हफ्ते चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि डोकलाम मामले के दौरान चीन की कोशिश थी कि इस इलाके में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हो जो आगे लाभ देगा। बता दें कि डोकलाम के मामले में भारत ने भूटान को समर्थन दिया था।

रवीश कुमार ने कहा था

रवीश कुमार ने कहा था

इस क्षेत्र में या आसपास के किसी भी सड़का भारत के लिए चिंता का एक कारण है क्योंकि वे इस रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाके तक बीजिंग पहुंच सकते हैं। पिछले हफ्ते, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि, 28 अगस्त के बाद से डोकलाम और इसके आसपास के क्षेत्र में कोई नई घटनाएं नहीं हैं। इस क्षेत्र में स्थिति यथास्थिति है

लेकिन फिर आई थी खबर

लेकिन फिर आई थी खबर

हाल ही में खबर आई थी कि चीनी सेना ने डोकलाम विवाद से 10 किमी दूर फिर से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया है, जिसके बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर बर्फ जमती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+