डॉक्टर ने की हार्निया की गलत सर्जरी, नपुंसक बना 4 साल का बच्चा

अमेरिका के टेक्सास में एक डॉक्टर ने 4 साल के बच्चे की नसबंदी कर दी जिसके बाद बच्चे का परिवार ह्यूस्टन अस्पताल और वहां के डॉक्टर पर मुकदमा दायर किया है।

वाशिंगटन, 22 जूनः अमेरिका के टेक्सास में एक डॉक्टर ने 4 साल के बच्चे की नसबंदी कर दी जिसके बाद बच्चे का परिवार ह्यूस्टन अस्पताल और वहां के डॉक्टर पर मुकदमा दायर किया है। ह्यूस्टन में एक वकील रैंडी सोरेल्स के मुताबिक यह एक घोर लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि 4 साल के एक बच्चे की टीवी स्क्रीन पर देखकर सर्जरी करते वक्त डॉक्टर ये नहीं देख पाई कि वो गलत ट्यूब को काट रही है।

तस्वीर- प्रतीकात्मक

हार्निया में थी दिक्कत

हार्निया में थी दिक्कत

फॉक्स 26 ह्यूस्टन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में माता-पिता जोश और क्रिस्टल ब्रोड ने बताया कि उनके बेटे के दाहिने अंडकोश में सूजन हो गई थी। इसके बाद उन्होंने टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल की मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजैन एल. जारोस से संपर्क किया। डॉक्टर ने बीते साल अगस्त में हर्निया के लिए बच्चे की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की थी। ऑपरेशन के बाद सामने आई रिपोर्ट में बच्चे के शुक्राणु वाहिनी में कुछ ऊतक देखने को मिले। ये ऊतक स्खलन से पहले शुक्राणु को मूत्रमार्ग तक पहुंचाते हैं।

डॉक्टर ने बरती लापरवाही

डॉक्टर ने बरती लापरवाही

परिवार के वकील रैंडी सोरेल्स ने पूरे मामले पर बात करते हुए कहा कि डॉक्टर ने 2D तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चे की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की थी। इसमें बच्चे के शरीर पर खुला चीरा नहीं लगाया जाता है। ऑपरेशन का काम टीवी स्क्रीन पर देखकर होता है। लेकिन सर्जरी करते वक्त डॉक्टर ने घोर लापरवाही की और गलत ट्यूब को काट दिया।

बच्चे को भविष्य में होगी दिक्कत

बच्चे को भविष्य में होगी दिक्कत

रैंडी सोरेल्स ने कहा कि यह एक सामान्य गलती नहीं है। बिल्कुल नहीं है। इससे पहले कि कोई डॉक्टर शरीर रचना के किसी हिस्से को काटता है तो वह पूरी तरह निश्चित होकर ऐसा करता है। ताकि मरीज को किसी प्रकार का नुकसान न हो लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं किया गया है। सोरेल्स का मानना है कि डॉक्टर की इस गलती से बच्चे को भविष्य में प्रजनन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार ने दायर किया मुकदमा

परिवार ने दायर किया मुकदमा

अस्पताल ने परिवार को इस गलती के बारे में सूचित किया गया था। उन्हें बताया गया था कि इससे उनके बच्चे के प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है। लेकिन बच्चे के पिता ने अदालत में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दायर कर कहा है कि डॉक्टर अपने मरीज की सामान्य देखभाल भी नहीं कर सकीं, जिस कारण उनके बच्चे को भविष्य में काफी परेशानी होने वाली है। परिवार ने अस्पताल पर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि अब उनका 4 साल का बेटा भविष्य के अपने जीवन में प्रजनन संबंधी दिक्कतों का सामना करेगा।

10 लाख डॉलर हर्जाने की मांग

10 लाख डॉलर हर्जाने की मांग

परिवार ने हर्जाने के रूप में डॉक्टर और अस्पताल से 10 लाख डॉलर की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाले मेडिकल खर्च, दर्द, मानसिक पीड़ा, शारीरिक नुकसान और प्रजनन क्षमता के लिए खर्चों का सामना करना पड़ेगा। अस्पताल ने इस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

दो मेंढकों ने इस देश में मचा दी हलचल, खनन से जुड़े सारे कामों पर लगा सकती है रोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+