हॉटलाइन पर पाक के हालचाल ओबामा को देने को तैयार पीएम मोदी!
वॉशिंगटन। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हॉटलाइन अब ऑपरेशनल यानी शुरू हो गई है। अभी तक दोनों ने ही इसका प्रयोग नहीं किया है। दिलचस्प बात है कि इस हॉटलाइन के शुरू होने की खबर पाकिस्तान के साथ 23 और 24 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा स्तर की वार्ता के शुरू होने के ठीक पहले आई है।

इस हॉटलाइन पर एनएसए अजित डोवाल और ओबामा के एनएसए बात कर देश का ब्यौरा दे सकेंगे। हालांकि अभी तक इसका उपयोग नहीं किया गया है।
इस हॉटलाइन का फैसला ओबामा के 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आने पर लिया गया था। भारत अब रूस, ब्रिटेन और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बन गया है जिसके साथ अमेरिका ने हॉटलाइन स्थापित की है।
अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में दक्षिण एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक पीटर आर लैवॉय ने जानकारी दी कि इस हॉटलाइन को हाल ही में स्थापित किया गया।
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दोनों नेताओं ने इस सेफ कम्युनिकेशन के नए मीडियम का प्रयोग किया है तो उन्होंने जवाब दिया कि इसका अभी तक प्रयोग नहीं हुआ है।
लैवॉय ने बताया कि हॉटलाइन का संबंध क्राइसिस मैनेजिंग सिस्टम से है। इसका प्रयोग संकट खत्म करने के लिए कोल्ड वॉर के दौरान किया गया था।
लैवॉय के मुताबिक यह दो बेहद करीबी साझेदारों के बीच एक सुरक्षित लाइन होती है ताकि वे राष्ट्र प्रमुख स्तर पर अपने विचार व्यक्त कर सकें और वास्तविक समस्याओं को सुलझाने में सहयोग कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications