G20 Summit: दिल्ली में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ सकते हैं होटलों के किराए, 20 लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम
G20 Summit Delhi hotel Price: नई दिल्ली में अगले महीने आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए होटलों की कीमतों में आग लग गई है। भारत में अगले महीने 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है और होटलों के किराए काफी ज्यादा बढ़ गये हैं।
ये कुछ ऐसा ही है, जैसा अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान होटलों के दाम एक-एक लाख रुपये को क्रॉस कर गया है। सीएनबीसी-टीवी18 ने होटल इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया है, कि 5 से 10 सितंबर के बीच पांच सितारा होटलों में औसत कमरे की दरें सामान्य से 50-60 फीसदी ज्यादा हो सकती हैं।

होटलों के बढ़ सकते हैं दाम
सरकार ने विश्व नेताओं और वीवीआईपी जी20 नेताओं के ठहरने के लिए दिल्ली-एनसीआर में 24 फाइट स्टार होटलों को बुक किया है। ये होटल पूरी तरह से बुक हैं और 6 और 10 सितंबर तक आम जनता के लिए इन होटलों में एंट्री बैन रहेगी।
इनमें से ताज पैलेस, ताज मानसिंह, आईटीसी मौर्य, शांगरी ला, ली मेरिडियन, लीला, ललित और इंपीरियल होटल शामिल हैं, जो प्रगति मैदान में जी20 आयोजन स्थल के करीब होने के कारण, इनकी काफी डिमांड है।
होटल इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा, कि जी20 शिखर सम्मेलन की तारीखों के दौरान शीर्ष सात-आठ पांच सितारा होटलों में एक प्रेसिडेंशियल सुइट की लागत प्रति दिन 20 लाख रुपये तक हो सकती है। कई G20 देशों ने प्रेसिडेंशियल सुइट्स के लिए विशेष अनुरोध किया है और होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट्स को उसी तरह से तैयार किया जा रहा है।
होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य और सरोवर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय बकाया ने कहा, कि "एक इंडस्ट्री के रूप में हम सभी जी20 शिखर सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। यह दिल्ली में आयोजित अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है और कोविड के बाद सबसे बड़ा आयोजन है। इससे होटल इंडस्ट्री को 5-10 वर्षों के बाद बड़ा उछाल मिल सकता है। हमारे पास सब कुछ है डेक पर काम कर रहे हैं और काम करने के लिए हमारे पास सबसे अच्छे लोग हैं। इस अवधि के दौरान किसी को भी छुट्टी की अनुमति नहीं दी जा रही है।"
सिर्फ फाइव स्टार्स होटल्स ही नहीं, बल्कि तीन सितारा और उससे ऊपर के सभी होटलों की भी जोरदार मांग है। वीवीआईपी और वीआईपी के अलावा, शिखर सम्मेलन के लिए सहायक कर्मचारियों, एयर क्रू, प्रोटोकॉल टीमों और पत्रकारों की बड़ी टीमें भारत आ रही हैं।
शिखर सम्मेलन के लिए भारत और विदेश से लगभग 3,000 पत्रकारों को मान्यता दी गई है। अजय बकाया ने कहा, कि एयरोसिटी और सेंट्रल दिल्ली के होटलों सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कम से कम 100 होटलों की मजबूत मांग होगी। जिन लोगों को दिल्ली में कमरे नहीं मिल पाते, वे नोएडा और गुरुग्राम में भी होटल ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications