टेक्सॉस में हॉट एयर बैलून हादसे में 16 लोगों की जान गयी

नई दिल्ली। टेक्सास में हॉट एयर बलून हादसे में 16 लोगों की जान चली गयी है। यह हादसा शनिवार को सुबह उस वक्त हुआ जब बैलून बिजली की लाइन से टकरा गया। इस बैलून में 16 लोग सवार थे, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गयी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेनशन ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसा सुबह 7.40 बजे लोखार्ट शहर के पास 30 किलोमीटर दूस ऑस्टिन में हुआ था।

Hot air balloon crash takes life of 16 people in Texas

हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि जन सुरक्षा विभाग ने की है। आपातकाल में मदद देने के लिए पहुंची टीम ने बताया कि बैलून का बास्केट में आग लग गयी थी। इस हादसे की फुटेज में देखा जा सकता था कि इसमें आग लगी थी। हालांकि इस मामले में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की वजह नहीं बतायी है।

यहां रहने वाले मार्ग्रेट वाइल ने बताया कि हादसे से पहले बैलून बिजली की लाइन से टकरा गया जिसके चलते यह हादसा हुआ, तार से टकराने के बाद काफी तेज आवाज आयी और वह गिरने लगा था। यह बैलून हॉर्ट ऑफ टैक्सास चला रही थी, जोकि ऑस्टिन, ह्यूस्टन व सैन एंटोनियों में चलाता है। आपको बता दें कि नार्थ अमेरिका में कुल 150 हॉट एयर बैलून चलाये जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+