इंग्लैंड: साइबर अटैक के बाद पूरे देश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप
इस साइबर अटैक के बाद अस्पतालों के कंप्यूटर नहीं खुल पा रहे हैं, जिससे डॉक्टरों के सामने दुविधा खड़ी हो गई है।
लंदन। इंग्लैंड के अस्पतालों में साइबर अटैक के बाद देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक हैकर्स ने इंग्लैंड की हेल्थ सर्विस से जुड़े कंप्यूटरों को निशाना बनाया है। इससे मुख्य शहर, लंदन, ब्लैकबर्न और नॉटिंघम के अस्पतालों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों मे इस साइबर हमले का अंदेशा है।

इस साइबर अटैक के बाद अस्पतालों के कंप्यूटर नहीं खुल पा रहे हैं, जिससे डॉक्टरों के सामने दुविधा खड़ी हो गई है। देशभर के अस्पतालों ने लोगों को एडवायजरी जारी कर कहा है कि अगर कोई इमरजेंसी न हो तो लोग फिलहाल अस्पताल आने से परहेज करें। ब्रिटेन के डॉक्टरों ने सोशल साइट पर भी हमारे अस्पताल बंद होने की जानकारी दी है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications