बिजनेस टायकून बाप का खुला ऑफर, मेरी लेस्बियन बेटी से शादी कर लो मैं अरबपति बना दूंगा

 Hong Kong billionaire 'doubles marriage bounty to £80m' for man who marries his lesbian daughter
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। क्‍या कोई बाप अपनी बेटी से शादी करने वाले व्‍यक्ति के लिये करोड़ो के ईनाम की घोषणा कर सकता है। सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर ये सच है। हांगकांग के एक रियल इस्‍टेट टायकून ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को अरबों रुपए ईनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है। दरअसल टायकून सेसिल चाउ की बेटी लेस्बियन है और एक महिला से शादी भी कर चुकी है। खबरों की माने तो गिगी और सीन ने 2012 में शादी कर ली थी, जबकि हांगकांग में समलैंगिक विवाह पर रोक है।

अपनी लेस्बियन बेटी से शादी करने के लिए चाउ ने दो साल पहले 39 मिलियन पाउंड (4 अरब 3 करोड़ 49 लाख 24,712 रुपये) की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद करीब 20 हजार युवकों ने अपनी किस्‍मत आजमाई थी मगर वो चाउ की बेटी गिगी को शादी के लिये राजी नहीं कर पाए। 'फाइनेंशियल टाइम्स' में सेसिल के हवाले से कहा गया है, 'जो व्यक्ति मेरी बेटी से शादी करेगा, मैं उसे शानदार जिंदगी का तोहफा दूंगा।' खबरें हैं कि सेसिल अपने कारोबार का नियंत्रण बेटी को सौंपना चाहते हैं, लेकिन अगर वह शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वह अपने दोनों बेटों में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले नौ साल से गिगी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। गिगी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि डैड के ऑफर किए हुए पैसों से कोई भी ऐसा आदमी मिलेगा जो मुझे अट्रैक्टिव लगे। गिगी के मुताबिक, 'मैं ऐसे किसी भी इंसान से दोस्ती करना पसंद करूंगी जो मेरी चैरिटी 'फेथ इन लव' के लिए बहुत सारा पैसा डोनेट करे लेकिन उन्हें इस बात से ऐतराज न हो कि मेरी एक पत्नी है थैंक यू डैडी!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+