हॉलीवुड की मशहूर सिंगर-एक्ट्रेस को हुआ आखिरी स्टेज का कैंसर, कहा- नहीं पता, और कितने महीने हैं मेरे पास
लंदन। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सराह हार्डिंग ने अपने एक ट्वीट से फैंस को रुला देने वाली दुखद खबर सुनाई है। सराह हार्डिंग ने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं, फिलहाल उन्हें नहीं पता कि उनके पास और कितने महीने बचे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए सराह हार्डिंग ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सराह के भावुक पोस्ट के बाद फैंस उन्हें कभी हार ना मानने के लिए कह रहे हैं, साथ ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी मांग रहे हैं।

नहीं पता, कितना समय बचा है
'फॉर्मर गर्ल्स अलाउड' की सिंगर और एक्ट्रेस सराह हार्डिंग की भारत सहित दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि डॉक्टरों ने उन्हें बता दिया है कि अब उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। सराह हार्डिंग को नहीं पता कि उनके पास कितना समय है, उन्हें इसका भी अंदाजा नहीं है कि वह इस साल क्रिसमस मना भी पाएंगी या नहीं। पिछले साल सराह हार्डिंग ने बताया था कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसने उनके पूरे शरीर पर कब्जा कर लिया है।

डॉक्टर्स ने कही ये बात
विदेशी मीडिया में छपी एक खबर के अनुसार दिसंबर 2020 में सराह ने कहा था, डॉक्टर्स ने मुझे कहा है कि इस साल 2021 का क्रिसमस मेरे लिए आखिरी क्रिसमस साबित हो सकता है। एक्ट्रेस के मुताबिक अब वह इस दर्द से छुटकारा पाना चाहती हैं, और आराम में रहना चाहती हैं। सराह ने कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि अब कितना समय बचा है, वह अपने जीवन का हर पल खुशी से जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैं एक या दो ग्लास वाइन पी लेती हूं, इससे मुझे बहुत आराम मिला है।

कैंसर के साथ है ये गंभीर बीमारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर को कैंसर के इलाज के दौरान पता चला कि वह सेप्सिस की बीमारी से भी पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनके पास ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में सराह अपनी बाकि बची जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। उन्होंने कहा, मैं उस स्टेज में हूं जहां मुझे पता है कि मेरे पास कितना समय शेष है। क्या पता मैं सबको हैरान कर दूं, लेकिन मैं अपना जीवन ऐसे ही जी रही हूं, और मुझे इससे खुशी मिलती है।

बिग ब्रदर शो की ट्रॉफी जीत चुकी हैं सराह
आपको बता दें कि हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सराह हार्डिंग सबसे पहले साल 2002 में पॉपस्टार्स नाम के एक टैलेंट शो में हिस्सा लेने के बाद चर्चा में आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए और फिल्मों में भी काम किया। सिंगर के तौर पर सराह ने कई बैंड के साथ काम किया, वर्तमान में वह 'फॉर्मर गर्ल्स अलाउड' बैंड का हिस्सा हैं। सराह हॉलीवुड टीवी शो बिग ब्रदर की भी विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शेज में काम किया है।
यह भी पढ़ें: 'अपनी ही कम्यूनिटी के लोगों से मिलती है नेगेटिविटी', हॉलीवुड में अपने अनुभव पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा












Click it and Unblock the Notifications